भोपाल: रात के अंधेरे में हॉस्टल पर पथराव... दहशत में आ गए स्टूडेंट्स, बिजनेस की रंजिश का आरोप

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हॉस्टल पर देर रात पथराव का मामला सामने आया है. घटना पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर की है, जहां करीब आठ युवकों ने एक हॉस्टल पर पथराव कर दिया. पूरी वारदात हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और हॉस्टल में रह रहे छात्र भी दहशत में आ गए.

Advertisement
रात के वक्त पत्थरबाजी से सहम गए छात्र. (Photo: Screengrab) रात के वक्त पत्थरबाजी से सहम गए छात्र. (Photo: Screengrab)

धर्मेंद्र साहू

  • भोपाल,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:40 AM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने इलाके में हलचल मचा दी. पटेल नगर स्थित एक हॉस्टल पर देर रात करीब आठ युवकों ने पथराव कर दिया. घटना का वीडियो अब सामने आया है, जिसमें कुछ युवक हॉस्टल की ओर पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं. इस घटना को लेकर दो हॉस्टल संचालकों के बीच कारोबारी रंजिश के आरोप भी सामने आ गए हैं.

Advertisement

घटना भोपाल के पटेल नगर स्थित एक प्राइवेट हॉस्टल की है. हॉस्टल संचालक दुर्गेश तिवारी और शिवम सिंह का आरोप है कि देर रात करीब आठ युवक उनके हॉस्टल के बाहर पहुंचे और अचानक पथराव शुरू कर दिया. पत्थरबाजी हुई तो हॉस्टल में रह रहे छात्र घबरा गए. कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पूरी घटना हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई.

हॉस्टल संचालकों का आरोप है कि इस हमले के पीछे दूसरे हॉस्टल संचालक पुष्पराज यादव का हाथ है. उनका कहना है कि इलाके में हॉस्टल कारोबार को लेकर प्रतिस्पर्धा चल रही है. आरोप है कि उन्हें व्यवसाय नहीं करने देने के मकसद से यह हमला कराया गया. हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों का बवाल, ट्रेन में तोड़फोड़-पथराव, IG समेत कई पुलिसकर्मी जख्मी

Advertisement

घटना की सूचना मिलने के बाद पिपलानी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया और कुछ आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 151 के तहत कार्रवाई की.

अब सवाल यही है कि जब घटना का वीडियो सामने आ चुका है और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है, तब एफआईआर क्यों दर्ज नहीं हुई? इस मामले को लेकर एसीपी अदिति सक्सेना का कहना है कि फरियादियों के विस्तृत बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की तफ्तीश कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »