भोपाल में शराब पीने के बाद लड़कियों का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जमकर की मारपीट- Video

भोपाल के एमपी नगर में देर रात चार युवतियों के बीच क्लब के बाहर विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया. सभी नशे में थीं और सड़क पर जमकर मारपीट हुई. इस दौरान एक युवती की उंगली कट गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, लेकिन अभी तक शिकायत दर्ज नहीं हुई. इससे पहले भी कोलार में ट्रैफिक सिपाही और महिला कर्मचारियों के बीच इसी तरह का विवाद सामने आ चुका है.

Advertisement
चारों लड़कियों ने आपस में हाथापाई की. (Photo: Screengrab) चारों लड़कियों ने आपस में हाथापाई की. (Photo: Screengrab)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:18 PM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर इलाके में रविवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई. करीब ढाई बजे एक क्लब के बाहर चार युवतियां आपस में उलझ गईं और मामला देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गया. पुलिस के मुताबिक, एमपी नगर स्थित एक क्लब के बाहर यह घटना हुई. वहां मौजूद लोगों ने बताया कि सभी युवतियां नशे की हालत में थीं और किसी छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया. बीच सड़क पर ही झगड़ा इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Advertisement

इस झगड़े के दौरान एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी उंगली कट गई. उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी. अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
गौर करने वाली बात यह है कि भोपाल में इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं. 16 मार्च को कोलार इलाके में डी-मार्ट के पास एक ट्रैफिक सिपाही और रेलवे की महिला कर्मचारियों के बीच भी सड़क पर झगड़ा हो गया था. बताया गया था कि बस रोकने को लेकर शुरू हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई.

Advertisement

महिला कर्मचारियों ने सिपाही पर बदसलूकी का आरोप लगाया था, जबकि सिपाही की वर्दी फाड़े जाने की बात भी सामने आई थी. इस पूरे घटनाक्रम के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे, जहां मामला दर्ज हुआ और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement