MP: पत्नी ने प्रेमी और दोस्तों संग मिलकर करवाई पति की हत्या, ऐसे खुला राज

मध्य प्रदेश के बैतूल में बीते दिनों एक युवक की हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही थी. वहीं अब पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
प्रेमी और दोस्तों संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या. (Photo: Representational ) प्रेमी और दोस्तों संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या. (Photo: Representational )

राजेश भाटिया

  • बैतूल,
  • 20 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 6:54 AM IST

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा किया है. जिसमें मृतक की पूर्व पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों से हत्या करवाई थी. पुलिस ने पूर्व पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया  है.

दरअसल, बैतूल के भैसदेही पुलिस थाना क्षेत्र के घुघरी गांव में 16 दिसंबर को राजू उईके नामक युवक की लाश मिली थी. प्रथम दृष्टया ये हत्या का मामला प्रतीत हो रही था. मृतक के पिता ललसू उईके की शिकायत पर थाना भैसदेही में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया और आरोपियों की तलाश शुरू की गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 6 साल बाद चढ़े कानून के हाथ... पालघर मर्डर केस में पति-पत्नी अरेस्ट, MP में पहचान बदलकर छिपे थे दोनों

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया अपराध

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र और सूक्ष्म जांच के माध्यम से कड़ियों को जोड़ना शुरू किया. जांच के दौरान यह सामने आया कि राजू उईके की पूर्व पत्नी पूनम उईके ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. पुलिस ने मृतक की पूर्व पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश किया है.

पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर पूनम उईके के साथ सोहेल पिता अब्दुल सलीम, शेख जशीम पिता शेख नजीर एवं शेख फेजान पिता शेख नदीम (तीनों निवासी बडनेरा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया. जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »