पन्ना में किसान को फिर मिला डायमंड, खेत में शुरू की थी खदान, अब तक मिल चुके 12 से अधिक हीरे

मध्य प्रदेश के पन्ना में एक बार फिर किसान को एक चमचमाता हुआ 7 कैरेट 44 सेंट का हीरा मिला है. इस हीरे को किसान और उसके साथियों ने हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है. इस हीरे की अनुमानित कीमत 20 लाख के करीब है, जिसे 4 दिसंबर को होने वाली नीलामी में बोली के लिए रखा जाएगा.

Advertisement
पन्ना में किसान को मिला हीरा. पन्ना में किसान को मिला हीरा.

दिलीप शर्मा (दीपक)

  • पन्ना,
  • 17 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 7:58 AM IST

मध्य प्रदेश का पन्ना जिला अनमोल हीरों (Diamonds) की खदानों के लिए प्रसिद्ध है. यहां एक किसान और उसके साथियों को एक बार फिर बेशकीमती हीरा मिला है. इस बार किसान दिलीप मिस्त्री और उनके साथियों को 7 कैरेट 44 सेंट का हीरा प्राप्त हुआ है. इस हीरे की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है. इसे आगामी 4 दिसंबर को होने वाली नीलामी में बोली के लिए रखा जाएगा.

Advertisement

किसान दिलीप मिस्त्री ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपने खेत के लिए हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर खदान शुरू की थी. तब से अब तक उन्हें और उनके साथियों को एक दर्जन से भी अधिक हीरे मिल चुके हैं. यह उनका इस साल का दूसरा बड़ा हीरा है. इसके पहले भी उन्हें 16 कैरेट का हीरा मिला था, जिसे हीरा कार्यालय में जमा किया गया था.

यह भी पढ़ें: भारत में यहां 200 रुपये में मिलती है हीरे की 'खान', एक मजदूर ने ली और निकल गया 1 करोड़ का हीरा!

दिलीप मिस्त्री ने कहा कि हीरा मिलने की खुशी शब्दों में बयान नहीं की जा सकती. उन्होंने आगे बताया कि नीलामी के बाद मिलने वाली रकम का उपयोग अपने बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने में करेंगे.

वहीं हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि यह हीरा आकार, गुणवत्ता और चमक में बेहतरीन है. इसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा, जहां इसकी कीमत लगाई जाएगी. पन्ना जिला लंबे समय से बेशकीमती हीरों की वजह से चर्चा में रहा है. यहां की भूमि ने कई किसानों को पलभर में रंक से राजा बना दिया है. दिलीप मिस्त्री की यह कहानी भी उसी कड़ी का हिस्सा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »