सिरदर्द, पेट दर्द और उल्टियां... MP में गर्ल्स हॉस्टल में खाना खाकर बीमार हुईं 50 छात्राएं

अनूपपुर में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (आईजीएनटीयू) के एक गर्ल्स हॉस्टल में खाना खाने के बाद 50 से अधिक छात्राएं फूड पॉइजनिंग से पीड़ित हो गईं. सभी को विश्वविद्यालय की स्वास्थ्य सुविधा में भर्ती कराया गया था.

Advertisement
MP में गर्ल्स हॉस्टल में खाना खाकर बीमार हुईं 50 छात्राएं (सांकेतिक तस्वीर) MP में गर्ल्स हॉस्टल में खाना खाकर बीमार हुईं 50 छात्राएं (सांकेतिक तस्वीर)

aajtak.in

  • अनूपपुर,
  • 25 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 2:18 PM IST

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (आईजीएनटीयू) के एक गर्ल्स हॉस्टल में खाना खाने के बाद 50 से अधिक छात्राएं फूड पॉइजनिंग से पीड़ित हो गईं. एक अधिकारी ने मंगलवार को ये जानकारी दी है. 

कुछ छात्राओं के मुताबिक, सोमवार को हॉस्टल की मेस में खाना खाने के बाद उन्हें सिरदर्द, पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई. छात्राओं ने कहा कि उन्होंने रात के खाने में आलू और फूलगोभी की सब्जी, चावल, रोटी और दाल खाई थी. रात करीब 11 बजे उनमें से कई  बीमार पड़ने लगे. कुछ छात्राओं ने दावा किया कि आलू की सब्जी उनकी खराब सेहत के लिए जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वविद्यालय की स्वास्थ्य सुविधा में भर्ती कराया गया था.

Advertisement

संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी रजनीश त्रिपाठी ने एक बयान में कहा, 'यह फूड प्वाइजनिंग का मामला है. किसी को भी विश्वविद्यालय के बाहर इलाज के लिए नहीं भेजा गया है.' विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति डॉ. ब्योमकेश त्रिपाठी ने कहा कि संस्थान की स्वास्थ्य सुविधा में इलाज के बाद छात्राएं अपने कमरे में लौट आई हैं.

बता दें कि अक्सर ऐसे मामले वहीं देखने को मिलते हैं जहां बड़ी मात्रा में भोजन पकाया गया हो. तीन दिन पहले उत्तर प्रदेश के अमरोहा में ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां गाजर का हलवा खाने से 50 लोग बीमार हो गए. जिसके बाद आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, सूचना लगते ही मौके पर खाद्य विभाग की टीम भी पहुंच गई और सैंपल लेकर जांच को भेजा. हालांकि, गनीमत यह रही है कि सब को समय पर इलाज मिल गया और जान बच गई.घटना देर शाम बीते शुक्रवार को हुई थी, जब डिडौली गांव के रहने वाले कुलदीप गुप्ता के पिता की बरसी का कार्यक्रम था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »