मध्य प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाप-बेटे समेत 11 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के बड़वानी और छिंदवाड़ा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बड़वानी जिले में पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छिंदवाड़ा जिले में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई. सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो. प्रतीकात्मक फोटो.

aajtak.in

  • बड़वानी,
  • 26 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 5:22 PM IST

मध्य प्रदेश के बड़वानी और छिंदवाड़ा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बड़वानी जिले में पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छिंदवाड़ा जिले में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई. सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Advertisement

सेंधवा थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि बड़वानी जिले के सेंधवा कस्बे में शनिवार रात करीब एक बजे कुछ लोग फैक्ट्री से काम के बाद घर जा रहे थे. तभी महाराष्ट्र से पंजाब लाल मिर्च लेकर जा रहा एक ट्रक गाय से टकराकर पैदल जा रहे लोगों पर पलट गया, जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- 

ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रिगनिया मेहता (40), उनके बेटे जितेंद्र (18), बबलू मेहता (17) और श्यामलाल मेहता (35) के रूप में हुई है. वहीं, घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए. फरार चालक और खलासी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है. 

बाइक सवार दो लोगों की पेड़ से टकराने से मौत

Advertisement

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा कस्बे के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार वाहन से बचने की कोशिश में बाइक सवार दो लोगों की पेड़ से टकराने से मौत हो गई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अवधेश प्रताप सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान ऐतराम पदराम (60) और उनके दामाद कोमलभान धुर्वे (35) के रूप में हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »