WOMEN'S DAY: अक्षय ने तापसी संग सिखाया 'कोहनी मार' वार...

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने हाल ही एक वीडियो जारी किया है. इसमें उन्‍होंने महिलाओं को आत्‍मरक्षा के गुर सिखाए हैं.

Advertisement
अक्षय कुमार अक्षय कुमार

अक्षय कुमार बॉलीवुड के फिट हीरोज में से एक हैं. अक्षय कई बार महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता जता चुके हैं. अब अक्षय ने महिलाओं के लिए वुमेंस डे पर एक अनोखा वीडियो जारी किया है. इसमें उन्‍होंने तापसी संग सेल्फ डिफेंस का तरीका सिखाया है. अक्षय ने इसे 'कोहनी मार' वार बताया है.


 वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा है, 'फ्रीज ना हो जाएं...रिएक्‍ट करें क्‍योंकि आपका सबसे बड़ा हथियार आपके पास है....देखिए और सीखिए 'कोहनी मार', क्‍या पता कब काम आ जाए'. आप भी देखिए-

Advertisement

गौरतलब है कि ये वीडियो 1 मिनट 24 सेकेंड का है. वीडियो की शुरुआत में तापसी पन्नू कहती हैं, 'छेड़खानी की घटना पर खामोश ना रहें बल्कि रिएक्ट करें'.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »