बच्चे को समझदार बनाना चाहते हैं तो, ऐसे करें परवरिश

तेजी से बदलते हुए जमाने को देख हर माता-पिता को ये चिंता सताती है कि अपने बच्चे को इस बदलाव के लिए कैसे तैयार करें. ताकि उनका बच्चा तेजी से बदलते हुए जमाने के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके.

Advertisement
बच्चों की ऐसे करें परवरिश बच्चों की ऐसे करें परवरिश

प्रज्ञा बाजपेयी

  • नई दिल्ली,
  • 30 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 4:48 PM IST

तेजी से बदलते हुए जमाने को देख हर माता-पिता को ये चिंता सताती है कि अपने बच्चे को इस बदलाव के लिए कैसे तैयार करें. ताकि उनका बच्चा तेजी से बदलते हुए जमाने के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके. जिसके लिए पैरेंट्स  बच्चे को पढ़ाई करने के लिए जोर देते हैं. क्योंकि उन्हें लगता है कि बच्चे स्मार्ट और तेज दिमाग ज्यादा पढ़ाई करने से बनते हैं लेकिन पढ़ाई के अलावा भी बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो बच्चे को समझदार और तेज दिमाग बनाती हैं.  जिसके लिए माता-पिता को कुछ खास बातें ध्यान में रखने की जरूरत है.

Advertisement

ऐसे करें बच्चे की परवरिश

1. स्कूल की किताबों के अलावा बच्चों को स्टोरी बुक्स पढ़ने की आदत डालें. स्टोरी बुक्स पढ़ने से बच्चों का दिमाग क्रिएटिव बनता है. साथ ही बच्चे समझदार भी बनते हैं.

2. बच्चों को साथ बिठाकर होमवर्क करवाएं. बच्चों से एक दोस्त की तरह बात करें, उनकी परेशानियों को जानने की कोशिश करें. साथ ही जीवन में उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें.

2. अपने बच्चे को आउटडोर गेम्स खेलने पर जोर दें. क्योंकि आउटडोर गेम्स खेलने से बच्चा शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनता है. इससे बच्चे की सेहत तो अच्छी रहती ही है साथ ही दिमाग भी तेज होता है.

3. बच्चे को ज्यादा टीवी देखने ना दें. क्योंकि बच्चे टीवी प्रोग्राम में इतने ज्यादा खो जाते हैं कि वो घंटों तक टीवी के आगे ही बैठे रहते हैं. जिससे उनका मानिसक विकास नहीं हो पाता है. 2 साल की उम्र से पहले बच्चे को टीवी से दूर ही रखें.

Advertisement

4. अधिकतर लोगों को कहते सुना होगा कि बच्चा वही सीखता है जो दूसरों को करते देखता है. इसलिए बच्चे के सामने आप भी ज्यादा से ज्यादा एक्टिव रहें, बुक्स पढ़ें, एक्सरसाइज करें, क्रिटिव चीजें करें, ताकि बच्चे पर पॉजिटीव असर पड़े.

5. घर के छोटे-मोटे कामों में बच्चे से मदद लें. थोड़े बहुत उनके काम उन्हें खुद से करने दें. इससे उनमें आत्मविश्वास पैदा होगा और चीजों को लेकर उनमें सही समझ आएगी.

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »