भारत की इन 10 जगहों के मुरीद हैं पर्यटक...

पर्यटकों काे भारत की खूबसूरती हमेशा से ही अपनी ओर खि‍ंचती रही है लेकिन यहां के कुछ ऐसे शहर और हिस्से हैं जो हमेशा से ही टूरिस्टों की विश लिस्ट का हिस्सा रहते हैं...

Advertisement
पर्यटकों को भारत की पारंपरिक जगहें पसंद आती हैं पर्यटकों को भारत की पारंपरिक जगहें पसंद आती हैं

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2016,
  • अपडेटेड 1:59 PM IST

भारत के हर कोने में सौंदर्य, इतिहास और प्रकृति का खजाना फैला हुआ है और इसी को देखने के लिए दुनिया भर के पर्यटक हर साल लाखों की तादाद में यहां पहुंचते हैं. यूं तो यहां का हर कोना, शहर और गांव अपना अलग महत्व रखता है लेकिन यहां की कुछ जगहों का आकर्षण पर्यटकों के बीच हमेशा ही रहता है.

Advertisement

आइए जानें, ऐसी ही कुछ खास जगहों के बारे में जो हैं पर्यटकों की पहली पसंद....

1. दिलवालों की दिल्ली
दिल्‍ली देश की राजधानी होने के साथ ही में पहली जगह भी बनाएं हुए है. यहां पर स्थित इंडिया गेट, राष्‍ट्रपति भवन, जामा मस्जिद और कुतुब मीनार को देखने के लिए पर्यटक साल भर आते रहते हैं. यहां पर खरीदारी करना भी पर्यटकों को खूब भाता है.

2. ताजमहल की खूबसूरती
आगरा में स्थि‍त सात अजूबों में से एक ताजमहल हमेशा से ही पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा है. आगरा में ताजमहल के अलावा आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा, रामबाग और सिकंदर का किला दर्शनीय स्‍थलों में से हैं.

3. कश्मीर धरती पर जन्नत
कश्‍मीर अपनी जीवंत सुंदरता के लिए और इसके प्राकृतिक सौंदर्य को देखते हुए इसे धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है. यहां के दर्शनीय स्‍थलों में से गुलमर्ग, डलझील, नागिन झील, परी महल और पहलगाम है.

Advertisement

4. गोवा में है जिंदगी का असली मजा
गोवा भारत का सबसे छोटा राज्‍य है जो अपने खूबसूरत समुद्री किनारों के के लिए जाना जाता है. यहां का सी-फूड का स्वाद और वॉटर स्पोर्टस का अपना अलग ही मजा है. यहां स्थित अलोना का किला, गोवा म्‍यूजियम, चापोरा का किला अन्‍य पर्यटन आकर्षण हैं.

5. रंगीला है राजस्थान का जादू
राजस्‍थान में स्थित जयपुर और और वास्‍तु सुंदरता के लिए जाने जाते हैं. उदयपुर में स्थित लेक पैलेस दुनिया के सबसे सुंदर स्‍थानों में से एक हैं. जयपुर का हवामहल वास्‍तुकला का उत्‍कृष्‍ट उदाहरण माना जाता है.

6. केरल में सुकून के चार पल
केरल भारत के सर्वाधिक सम्‍पन्‍न और शिक्षित राज्‍यों में से एक है और यहां सुंदरता मंत्रमुग्ध कर देने वाली है. यहां फैली हरी-भरी वादियां और नदियों में बोटिंग का अनुभव यादगार होता है.

7. दार्जिलिंग पहाड़ों की राजधानी
दार्जिलिंग को पहाड़ों की राजधानी कहा जाता है. यहां पर स्थित चाय के बागानों के लिए यह दुनिया भर में जाना जाता है. दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों में चाय का लुफ्त उठाने जैसा सुख और कोई नहीं.

8. इतिहास की धरोहर है यहां
अजंता एलोरा जिले में स्थित, चट्टानों को काटकर बनायी गयी ये मूर्तियां बौद्ध धार्मिक कला का अद्भुत उदाहरण हैं. यहां पर पत्‍थरों की गुफाओं में बने मंदिर पर्यटकों को अपनी खूबसूरती से आश्‍चर्य चकित कर देते हैं.

Advertisement

9. दुनिया का सबसे सुंदर सनसेट
कन्‍याकुमारी को केप कोमोरिन के नाम से भी जाना जाता है. यहां पर हिंद महासागर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के जल का मिलन होता है. यहां से दिखने वाला सूर्यास्‍त का दृश्‍य मनोरम होता है.

10. महलों का शहर मैसूर
मैसूर कर्नाटक की सांस्‍कृतिक राजधानी है जो अपने महलों के लिए जाना जाता है. यहां पर स्थित मैसूर का महल विश्‍व प्रसिद्ध है, इस महल को 'अंबा विला' के नाम से भी जाना जाता है. इस महल को देखने के लिए आते हैं.

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement