पालतू जानवरों की वजह से अंतरंग संबंधों पर पड़ता है सकारात्मक प्रभाव

कई डेटिंग प्रोफाइल्स ऐसे हैं जहां लोगों ने अपने पालतू जानवर के साथ अपनी फोटो लगा रखी है और उनका मानना है कि ऐसी तस्वीर से लोग उनकी ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं.

Advertisement
पालतू जानवरों के होने से सकारात्मक बनते हैं रिश्ते पालतू जानवरों के होने से सकारात्मक बनते हैं रिश्ते

भूमिका राय

  • नई दिल्ली,
  • 05 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST

कई शोध यह साबित कर चुके हैं कि घर में पालतू जानवर के रहने से इम्यूनिटी में इजाफा होता है लेकिन हाल ही में हुए एक शोध में कहा गया है कि पालतू जानवरों की वजह से अंतरंग संबंधों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. ये सेक्स अपील को बढ़ाने में मददगार होते हैं.

अगर आपके घर में कोई छोटा पपी है या फिर आपने बिल्ली पाल रखी है तो खुद ब खुद आपमें एक बदलाव आ जाएगा. जिन घरों में पालतू जानवर होते हैं, देखने में आया है कि वहां के लोग एक-दूसरे के प्रति ज्यादा केयरिंग होते हैं.

Advertisement

इस अध्ययन के मुताबिक, विशेषज्ञों ने कई ऐसे जोड़ों पर शोध किया जिनके पास पालतू जानवर थे. हालांकि इस अध्ययन में ज्यादातर महिलाएं ही थीं. इनमें से ज्यादतर के पास डॉगी थे जबकि कुछ के पास बिल्ल‍ियां भी थीं. नतीजे प्राप्त करने के लिए प्रतिभागियों से तरह-तरह के सवाल किए गए और उनके जवाबों के आधार पर ये पाया गया कि घर में एक पालतू जानवर होने से अंतरंग संबंधों पर सकारात्मक असर पड़ता है.

कई डेटिंग प्रोफाइल्स ऐसे हैं जहां लोगों ने अपने पालतू जानवर के साथ अपनी फोटो लगा रखी है और उनका मानना है कि ऐसी तस्वीर से लोग उनकी ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं. किसी भी रिश्ते को कामयाब बनाने के लिए इस गुण का होना अनिवार्य माना जाता है.

एक ओर जहां पुरुषों को घर-परिवार और घरवालों का देखभाल करने वाली पार्टनर की ख्वाहिश होती है वहीं महिलाओं को ऐसे पुरुष पसंद आते हैं जो उनको पैंपर करें. ऐसे में पालतू जानवर के साथ वक्त बिताने वालों के प्रति सकारात्मक सोच बनती है और शायद यही वजह है कि रिश्ते भी मधुर बनते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »