Advertisement

रिलेशनशिप

'बहुत ही केयरिंग पति...', प्रतीक यादव-अपर्णा की शादीशुदा जिंदगी कैसी थी

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST
  • 1/8

मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना के बेटे प्रतीक यादव का 38 वर्ष की आयु में लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया. वे पिछले कुछ समय से बीमार थे. जानकारी के मुताबिक, प्रतीक को सुबह करीब 5.30 बजे सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया. हालांकि अभी मौत के कारण का पता नहीं चला है. उनकी पहचान एक सफल बिजनेसमैन और फिटनेस आइकन की थी.

(Photo: Instagram/PrateekYadav)

  • 2/8

प्रतीक और अपर्णा की 2 बेटियां हैं जिनकी फोटोज वो सोशल मीडिया पर भी अक्सर शेयर करते थे. उनकी बड़ी बेटी का नाम प्रथमा यादव है जिसका जन्म 20 मार्च 2014 को लखनऊ में हुआ था. वहीं उनकी छोटी बेटी का नाम प्रतीक्षा यादव है. 

प्रतीक और अपर्णा की लव स्टोरी हमेशा सीधी रेखा पर नहीं चली बल्कि रिश्तों की उधेड़बुन और उतार-चढ़ाव के कई दौर से भी गुजरी.

(Photo: Instagram/PrateekYadav)

  • 3/8

प्रतीक-अपर्णा की मुलाकात लखनऊ के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल के दौरान हुई थी. उस समय दोनों काफी छोटे थे लेकिन प्रतीक पहली नजर में ही अपर्णा को दिल दे बैठे थे. स्कूल की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान भी एक-दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ा और हमेशा संपर्क में रहे.

(Photo: Instagram/PrateekYadav)

Advertisement
  • 4/8

स्कूल के बाद जब दोनों हायर स्टडी के लिए बाहर गए तब भी उनका रिलेशन वैसा ही रहा. अपर्णा मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने विदेश चली गईं जबकि प्रतीक भी अपने करियर और बिजनेस पर ध्यान दे रहे थे. सालों तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने के बावजूद दोनों के बीच प्यार कम नहीं हुआ. 

(Photo: Instagram/PrateekYadav)
 

  • 5/8

करीब 8 साल के रिलेशनशिप के बाद 2011 में प्रतीक और अपर्णा यादव शादी के बंधन में बंधे. यह शादी मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में हुई थी जो महीनों तक चर्चा में रही थी. अपर्णा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि प्रतीक बहुत ही केयरिंग पति थे और उन्होंने घर संभालने में हमेशा मदद की.

हालांकि, साल 2017 से तब चीजें धीरे-धीरे बदलना शुरू हो गईं जब अपर्णा ने समाजवादी पार्टी से पॉलिटिक्स में एंट्री की. अपर्णा ने तब लखनऊ कैन्टोनमेंट सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन हार गई थीं.

(Photo: Instagram/PrateekYadav)

  • 6/8

जनवरी 2026 में प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर अपर्णा को 'परिवार को तबाह करने वाली' और नाम-शोहरत की भूखी महिला कहा था. वह सिर्फ मशहूर और प्रभावशाली बनना चाहती है.'

प्रतीक ने अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में भी बात की थी. उन्होंने लिखा था, 'इस समय मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब है और उसे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उसे सिर्फ अपनी ही चिंता है.'

(Photo: Instagram/PrateekYadav)

Advertisement
  • 7/8

अपर्णा की पॉलिटिक्स में एंट्री ऐसे वक्त में हुई थी जब यादव परिवार काफी उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा था. परिवार के भीतर की कलह बाहर खुलकर आने लगी थी. अपर्णा और उनकी सास साधना यादव पर निजी फायदे के लिए परिवार में दरार बढ़ाने के आरोप भी लगे. जनवरी 2022 में अपर्णा समाजवादी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई. 

(Photo: Instagram/PrateekYadav)

  • 8/8

हालांकि, जनवरी में पोस्ट डालने के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में सुधार होता नजर आया. प्रतीक ने तलाक के बारे में लिखी गई पुरानी सारी पोस्ट भी हटा दी थीं और सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई कई तस्वीरों में दोनों को एक साथ खुश देखा गया.

(Photo: Instagram/PrateekYadav)

Advertisement
Advertisement