Advertisement

रिलेशनशिप

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल फिर हुए एक, क्यों टूटी थी सगाई, PHOTOS में देखें कपल की पूरी लव स्टोरी

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:17 PM IST
  • 1/10

क्रिकेट के मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले पृथ्वी शॉ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. क्रिकेटर की लव लाइफ में पिछले कुछ महीनों में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले. एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल के साथ उनके रिश्ते की शुरुआत से लेकर सगाई, फिर अलग होने के फैसले और अब दोबारा साथ आने तक की कहानी काफी दिलचस्प रही है. दरअसल, दोनों ने डेट करने के बाद सगाई की थी, लेकिन कुछ महीने पहले आकृति ने पृथ्वी के साथ सगाई टूटने का ऐलान किया था. हालांकि, बीते दिन सोशल मीडिया पोस्ट पर बताया है कि उन दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है.

  • 2/10

कभी दोनों ने अपने रिश्ते को शादी की ओर बढ़ाया, तो कभी लगा कि उनकी राहें अलग हो गई हैं. दोनों की लव स्टोरी में सोशल मीडिया पोस्ट ने भी अहम भूमिका निभाई. जुलाई में आकृति की एक पोस्ट से ब्रेकअप की अटकलें शुरू हुईं, सितंबर में सगाई टूटने की खबर सामने आई और अब अक्टूबर में दोनों के फिर से साथ आने की पुष्टि हुई है. ऐसे में पृथ्वी और आकृति की लव स्टोरी काफी दिलचस्प हो गई है. आइए जानते हैं पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में अब तक क्या-क्या हुआ.

  • 3/10

IPL 2026 से पहले रिश्ता किया था कंफर्म
पृथ्वी शॉ ने लोगों का ध्यान अंडर-19 वर्ल्ड कप से खींचा था. उन्होंने साल 2018 में वर्ल्ड कप जीतने वाली अंडर-19 भारतीय टीम की कप्तानी की थी, जिसके बाद वो चर्चा में आए थे.वहीं, आकृति अग्रवाल एक एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. उन्होंने तेलुगु फिल्म 'त्रिमुखा' में भी काम किया है.

दोनों के रिश्ते के बारे में लोगों को तब ज्यादा जानकारी मिली, जब उन्होंने IPL 2026 सीजन से पहले अपने रिश्ते को पब्लिक किया था. हालांकि, दोनों पहली बार कब मिले, उनकी पहली मुलाकात कहां हुई और प्यार की शुरुआत कैसे हुई, इस बारे में उन्होंने कभी भी जानकारी नहीं दी.

Advertisement
  • 4/10

मार्च 2026 में की सगाई, पृथ्वी ने कही दिल की बात
पृथ्वी और आकृति ने मार्च 2026 में अपने रिश्ते को नया मोड़ देने का फैसला किया. दोनों ने 08 मार्च 2026 को सगाई की थी. क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को एक नए मुकाम पर पहुंचने की जानकारी दी. इस खास मौके पर पृथ्वी ने आकृति के लिए रोमांटिक अंदाज में लिखा था, 'मैदान पर छक्कों से लेकर जिंदगी भर प्यार के हिट्स तक, ये (आकृति) मेरी जिंदगी की परफेक्ट पारी है!'

पृथ्वी के इस मैसेज का मतलब था कि मैदान पर छक्के लगाने से लेकर जिंदगी की लंबी पारी खेलने तक, आकृति उनकी परफेक्ट पार्टनर हैं. उनके इस अंदाज से साफ था कि वो आकृति को कितना प्यार करते थे और उनके साथ नई शुरुआत करके कितने खुश थे.

  • 5/10

बर्थडे पर भी आकृति के लिए जताया प्यार
मई 2026 में आकृति के जन्मदिन पर भी पृथ्वी ने सोशल मीडिया पर उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने आकृति को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बताते हुए लिखा था कि मुश्किल और अच्छे, दोनों दौर में आकृति ने उनका साथ दिया, उन्हें समझा और उनके रिश्ते से हार नहीं मानी. पृथ्वी ने ये भी कहा कि दुनिया में कितने भी ऑप्शन क्यों न हों, वो हर बार आकृति को ही चुनेंगे. इस पोस्ट ने भी खूब चर्चा बटोरी थीं.

  • 6/10

जुलाई में एक पोस्ट से शुरू हुई ब्रेकअप की चर्चा
सगाई के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार की अटकलें लगने लगीं. जुलाई 2026 में आकृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बार-बार धोखा मिलने और अब तक चुप रहने की बात कही. उन्होंने ये भी लिखा कि एक कदम आगे बढ़ाने के बाद भी उन्हें यकीन नहीं हो रहा था और सोशल मीडिया पर एक शख्स के बारे में जो कुछ कहा जा रहा है, वह सब सच है.

Advertisement
  • 7/10

आकृति ने इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे पृथ्वी शॉ से जोड़कर देखना शुरू कर दिया. इसके बाद दोनों के अलग होने और सगाई टूटने की अटकलें तेज हो गई थीं. हालांकि, आकृति ने जल्द ही इन खबरों पर सफाई देते हुए कहा था कि, वो और पृथ्वी अलग नहीं हुए , उनकी सगाई बरकरार थी और दोनों के बीच सब ठीक था.

  • 8/10

सितंबर में तोड़ दी सगाई, अलग होने का किया ऐलान
जुलाई में ब्रेकअप की खबरों को खारिज करने के बाद सितंबर 2026 में दोनों के रिश्ते को लेकर एक नया मोड़ आया. आकृति ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने और पृथ्वी ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. उन्होंने इसकी वजह दोनों के अलग-अलग टारगेट्स और कंडीशंस को बताया. मार्च में सगाई करने के करीब छह महीने बाद दोनों का ये फैसला सभी के लिए हैरान करने वाला था.

  • 9/10

फिर कैसे लौटा प्यार?
आकृति ने बताई सुलह की वजह
सगाई टूटने के कुछ हफ्तों बाद ही पृथ्वी और आकृति की कहानी ने फिर नया मोड़ ले लिया है. 13 अक्टूबर 2026 को आकृति ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है.

आकृति ने अपनी पोस्ट में माना कि सगाई तोड़ने के फैसले के दौरान उन्होंने अपने करीबी लोगों की राय को अपने रिश्ते पर हावी होने दिया था. उनके मुताबिक, कुछ लोग उनके रिश्ते को उनसे बेहतर समझने का दावा कर रहे थे और उनकी बातों में आकर आकृति ने ऐसा फैसला ले लिया था.

Advertisement
  • 10/10

आकृति ने लिखा कि उन्हें लगता है कि वो गलतफहमी का शिकार हो गई थीं. उन्होंने अपने फैसले और उससे पृथ्वी को पहुंची तकलीफ की जिम्मेदारी भी ली. आकृति के मुताबिक, इसके बाद दोनों ने खुलकर बातचीत की, एक-दूसरे को समझा और फिर साथ रहने का फैसला किया.

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'हम एक-दूसरे के लिए काफी हैं और हमें किसी और की जरूरत नहीं है.' आकृति ने कहा कि अब वह चाहती हैं कि उनके रिश्ते का भविष्य आपसी समझ, भरोसे और प्यार के आधार पर तय हो. उन्होंने लोगों से उनके फैसले का सम्मान करने की अपील भी की.

Advertisement
Advertisement