कथावाचिका और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी अक्सर लोगों को मोटिवेट करते हुए दिखाई देती हैं. वह हमेशा अपनी कथाओं में युवाओं को उनकी लाइफ के बारे में काफी अच्छे से समझाती हैं कि कैसे मुश्किल घड़ी में धैर्य के साथ आगे बढ़ा जा सकता है. लेकिन क्या आपने सोचा है कि हमेशा शांत दिखने वाली जया किशोरी को जब गुस्सा आता है, तो वे क्या करती हैं? कुछ समय पहले जया किशोरी ने भारती सिंह और हर्ष के पॉडकास्ट में अपनी लाइफ का सीक्रेट शेयर करते हुए बताया थखा कि उन्हें जब गुस्सा आता है तो वो क्या करती हैं.
क्या जया किशोरी को भी आता है गुस्सा?
इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी गुस्सा आता है तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के कहा कि हां, बिल्कुल आता है. जया किशोरी ने बताया, मेरा गुस्सा चिल्लाने वाला नहीं होता. गुस्से में चिल्लाने की बजाय मैं बिल्कुल चुप हो जाती हूं. मुझे झगड़ा करना बिल्कुल पसंद नहीं है. कई बार ऐसी सिचुएशन में उन्हें गुस्सा आने के बजाय रोना आ जाता है. इसलिए वे वहां से हट जाना बेहतर समझती हैं और एकदम शांत हो जाती हैं जो उनके आसपास के लोगों को भी काफी अजीब लगता है.
गुस्से पर कंट्रोल करने का उनका खास मंत्र
जया किशोरी का मानना है कि गुस्से में इंसान अक्सर ऐसी बातें बोल देता है जिसका कोई मतलब नहीं निकालता. बाद में वही बातें इंसान को बहुत गंदी लगती हैं और उन्हें पछतावा होता है. इसलिए उन्होंने खुद पर एक स्ट्रिक्ट डिसिप्लिन लागू किया है. उनका मंत्र है कि अगर उन्हें कोई बात गलत लग रही है तो वे तुरंत बहस करने के बजाय कुछ घंटों का ब्रेक लेती हैं. वे उस समय खुद को शांत रखती हैं या अपने कमरे में चली जाती हैं.
उनका कहना है कि विवाद को तुरंत सुलझाने के बजाय, जब दिमाग शांत हो जाए तब बात की जाए. इससे झगड़ा खत्म हो जाता है. उनकी फैमिली भी अब इस बात को समझ चुकी है तो जब वे नाराज होती हैं तो उन्हें कुछ घंटे का टाइम दे दिया जाता है. वे कुछ घंटों बाद बिल्कुल नॉर्मल होकर वापस आती हैं या शांत दिमाग से सॉल्यूशन निकालती हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क