How to Remove Sun Tan: तेज धूप ने चुरा लिया है चेहरे का निखार? अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, शीशे जैसा चमकेगा चेहरा

How to Remove Sun Tan: तेज धूप की वजह से गर्मियों में स्किन टैनिंग की समस्या काफी आम हो जाती है. ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे जो सन टैनिंग की समस्या को दूर करने के साथ ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने में आपकी मदद कर सकते हैं.

Advertisement
सन टैन हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें (Photo-ITG) सन टैन हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खें (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:39 AM IST

How to Remove Sun Tan: गर्मियों में तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से स्किन पर टैनिंग की समस्या काफी आम हो जाती है. ऐसे में लोग चेहरे का निखार वापस पाने के लिए पार्लर में ट्रीटमेंट करवाते हैं या कोई महंगा ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं जो बिना किसी साइड इफेक्ट के आपकी स्किन का खोया हुआ निखार वापस ला सकती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू उपाय बताएंगे जो टैनिंग को कम करने और ग्लोइंग स्किन पाने में आपकी मदद कर सकते हैं.

Advertisement

दही और शहद का इस्तेमाल
दही सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड चेहरे की डेड स्किन हटाने में मदद करता है और टैन को हल्का करता है. वहीं शहद स्किन को मॉइश्चर करने का काम करता है और स्किन को सॉफ्ट बनाए रखता है. दही और शहद मिलाकर फेस पर लगाने से स्किन फ्रेश और ग्लोइंग नजर आती है.

पपीते का फेस पैक
पका हुआ पपीता सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें पपेन नाम का एंजाइम होता है जो डेड स्किन सेल को हटाने में मदद करता है. पपीते को मैश करके चेहरे पर लगाने से साफ और ग्लोइंग नजर आने लगती है.

बेसन और हल्दी का घरेलू नुस्खा
बेसन और हल्दी का उबटन लंबे समय से भारतीय स्किन केयर में इस्तेमाल किया जाता रहा है. बेसन स्किन की सफाई करने के साथ हल्की एक्सफोलिएशन में भी मदद करता है. वहीं हल्दी में मौजूद गुण चेहरे को निखारने और टैन कम करने में मदद कर सकते हैं. इसका पैक बनाने के लिए आप बेसन और हल्दी में थोड़ा दूध या गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं.

Advertisement

एलोवेरा और टमाटर से मिलेगी ठंडक
अगर धूप की वजह से स्किन पर जलन महसूस हो रही है तो एलोवेरा काफी राहत दे सकता है. यह चेहरे को ठंडक पहुंचाने के साथ टैन कम करने में भी मदद करता है. वहीं टमाटर में मौजूद नेचुरल कंपाउंड स्किन को फ्रेश और ब्राइट बनाने में मदद कर सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

  • किसी भी घरेलू चीज को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर किसी तरह की एलर्जी या जलन महसूस हो तो उसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें.
  • इन पैक्स को चेहरे पर लगाने के बाद मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन लगाना न भूलें. इससे आप दोबार टैनिंग की होने की समस्या से बचे रहेंगे.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement