60 की उम्र में 30 जैसा ग्लो! नागिन एक्ट्रेस सुधा चंद्रन की ग्लोइंग स्किन का खुला राज, अपनाती हैं ये 5 घरेलू नुस्खें

60 की उम्र में भी 'नागिन' फेम सुधा चंद्रन की ग्लोइंग स्किन का राज महंगे विदेशी प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि दादी-नानी के घरेलू नुस्खे हैं. नारियल तेल, होममेड काजल, समेत स्पेशल काढ़ा उनके इस एवरग्रीन निखार और बेदाग त्वचा का असली सीक्रेट है.

Advertisement
नागिन एक्ट्रेस सुधा दादी-नानी के नुस्खे अपनाती हैं. (PHOTO:ITG/AI) नागिन एक्ट्रेस सुधा दादी-नानी के नुस्खे अपनाती हैं. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:26 PM IST

Sudha Chandran’s Ageless Beauty Secrets: आज के दौर में जहां लोग कोरियन स्किनकेयर, महंगे सीरम्स और विदेशी ब्यूटी प्रोडक्ट्स के पीछे हजारों रुपये खर्च कर रहे हैं, वहीं ग्लैमर इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस भी हैं जो पूरी तरह अपनी जड़ों से जुड़ी हुई हैं. हम बात कर रहे हैं मशहूर एक्ट्रेस और दिग्गज क्लासिकल डांसर सुधा चंद्रन की. 60 साल की उम्र में भी सुधा के चेहरे का नूर आज भी बरकरार है, उनको देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वो 60 साल की हैं.

Advertisement

सुधा चंद्रन ने एक इंटरव्यू में अपनी बेदाग त्वचा, घने बालों और गजब की एनर्जी के पीछे का सीक्रेट बताया था. आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्ट्रेस की खूबसूरती का राज घरेलू उपाय हैं. नागिन फेम सुधा ने खुद बताया था कि वो आज भी पूरी तरह से आयुर्वेदिक लाइफस्टाइल और अपनी दादी-नानी के घरेलू नुस्खों पर भरोसा करती हैं.

बालों और चेहरे पर लगाती हैं ये तेल

एक दक्षिण भारतीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली सुधा चंद्रन ने बताया कि उनके घर में आयुर्वेद कोई इलाज नहीं, बल्कि जीने का तरीका रहा है. बचपन में उनके घर का एक कड़ा नियम था, हर मंगलवार और शुक्रवार को बालों में नारियल तेल लगाना जरूरी हुआ करता था. 

उन्होंने कहा, 'नारियल तेल आज भी मेरी ब्यूटी रूटीन की जान है. मैं इसी से अपना मेकअप हटाती हूं और इसे मॉइस्चराइजर की तरह भी इस्तेमाल करती हूं.

Advertisement

कषायम और दशमूलारिष्टम

केरल को आयुर्वेद का गढ़ माना जाता है और सुधा आज भी अपनी सेहत के लिए पूरी तरह इसी पर निर्भर हैं. यही वजह है कि मामूली सर्दी-जुकाम होने पर वह अंग्रेजी दवाइयों के बजाय जड़ी-बूटियों से बना पारंपरिक काढ़ा कषायम पीती हैं. इसके अलावा शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने, ताकत देने और सांस संबंधी समस्याओं से बचे रहने के लिए वह नियमित रूप से दशमूलारिष्टम का सेवन करती हैं.

सुधा लगाती हैं होममेड काजल

सुधा चंद्रन जब भी स्क्रीन पर आती हैं तो उनकी खूबसूरत और एक्सप्रेसिव आंखों से लोगों को अपना दीवाना बना देती हैं. इसका क्रेडिट वह अपनी दादी को देती हैं. बचपन में उनकी दादी दीपक की कालिख और प्राकृतिक तेलों को मिलाकर घर पर ही शुद्ध देसी काजल तैयार करती थीं. सुधा आज भी उसी पारंपरिक तरीके से बने काजल का इस्तेमाल करती हैं. इतना ही नहीं वो अपनी पलकों को घना बनाए रखने के लिए वह रात में कैस्टर ऑयल लगाती हैं.

केरल की खास तेल से मसाज

सुधा चंद्रन के घर में हर 15 दिन में पेट साफ करने की आयुर्वेदिक प्रक्रिया होती थी, जहां उनकी मां उन्हें आयुर्वेदिक लैक्सेटिव देती थीं. उनका मानना है कि जब तक शरीर अंदर से साफ नहीं होगा, चेहरे पर ग्लो नहीं आ सकता. वो नियमित तौर पर केरल की आयुर्वेदिक ऑयल मसाज करवाती हैं. इससे न सिर्फ शरीर को डी-स्ट्रेस होने में मदद मिलती है, बल्कि वॉटर रिटेंशन की समस्या भी दूर होती है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »