Dangerous Insects: सांप से भी ज्यादा खतरनाक हैं ये 6 कीड़े! बरसात में बढ़ जाता है खतरा, ऐसे करें बचाव

प्रभास की फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर राजेश शर्मा को एक जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिससे संक्रमण बढ़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. मानसून में सांपों के अलावा कुछ छोटे जीव भी जानलेवा हो सकते हैं. सतर्क रहकर और सही फर्स्ट-एड से इनसे बचा जा सकता है.

Advertisement
बरसात में कीड़ों से बचकर रहना चाहिए. (PHOTO:AI) बरसात में कीड़ों से बचकर रहना चाहिए. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:30 PM IST

Dangerous Insects in India: हिंदी, बंगाली और साउथ की फिल्मों में काम कर चुके जाने-माने एक्टर राजेश शर्मा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं और इसकी वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी हेल्थ है. हाल ही में उनको तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वो साउथ सुपरस्टार प्रभास की नई फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और उसी दौरान किसी कीड़े या जहरीली मकड़ी ने उन्हें काट लिया. इसके बाद उन्हें तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत और पैर में तेजी से फैलते इंफेक्शन की शिकायत हुई. फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

Advertisement

बरसात के मौसम में जहरीले कीड़े जमीन से बाहर निकल आते हैं, इस हादसे से एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि सिर्फ सांप ही नहीं, बल्कि कुछ छोटे कीड़े भी इंसानों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं. हालांकि यह कहना सही नहीं होगा कि इनके काटने पर बचना मुश्किल ही होता है. ज्यादातर मामलों में समय पर इलाज मिलने से मरीज ठीक हो जाते हैं. लेकिन कुछ कीड़ों के डंक या काटने से गंभीर एलर्जी, संक्रमण या जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं.

एशियन जाइंट हॉर्नेट 

एशियन जाइंट हॉर्नेट दुनिया के सबसे बड़े हॉर्नेट्स में से एक है. इसका डंक बेहद दर्दनाक होता है और इसमें मौजूद जहर शरीर में गंभीर सूजन, तेज दर्द और कई बार किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है. अगर किसी शख्स को कई डंक लग जाएं या उसे एलर्जी हो, तो स्थिति गंभीर हो सकती है.

Advertisement

बचाव

  • हॉर्नेट के छत्ते के पास न जाएं.
  • जंगल या बगीचों में सतर्क रहें.
  • डंक लगने पर सांस लेने में परेशानी हो तो तुरंत अस्पताल जाएं.

मच्छर

दुनिया में सबसे ज्यादा इंसानी मौतों के लिए जिम्मेदार जीव मच्छर माना जाता है. यह डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका और येलो फीवर जैसी गंभीर बीमारियां फैलाता है.

बचाव

  • घर के आसपास पानी जमा न होने दें.
  • मच्छरदानी और रिपेलेंट का इस्तेमाल करें.
  • पूरी बाजू के कपड़े पहनें.

बुलेट चींटी 

नॉर्मल चीटी के काटने पर कुछ देर दर्द होता है या फिर स्किन रेड हो जाती है. मगर बुलेट चींटी का डंक दुनिया के सबसे दर्दनाक कीट-डंक में गिना जाता है. इसके डंक का दर्द कई घंटों तक बना रह सकता है. आमतौर पर यह जानलेवा नहीं होती, लेकिन गंभीर एलर्जी वाले लोगों में खतरा बढ़ सकता है.

बचाव

  • जंगलों में चलते समय पूरे कपड़े पहनें.
  • चींटियों के बड़े बिलों से दूरी रखें.

अफ्रीकनाइज्ड हनी बी 

इसे किलर बी भी कहा जाता है, यह नॉर्मल मधुमक्खियों की तुलना में ज्यादा खतरनाक होती है. अगर बड़ी संख्या में हमला कर दें, तो सैकड़ों डंक लग सकते हैं, जिससे गंभीर एलर्जी या अंगों को नुकसान हो सकता है.

बचाव

  • मधुमक्खियों के छत्ते से दूर रहें.
  • हमला होने पर खुले स्थान की ओर भागें और तुरंत सुरक्षित जगह पहुंचें.

रेड इम्पोर्टेड फायर एंट 

Advertisement

यह चींटी बेहद खतरनाक होती है. इसके डंक से तेज जलन, फफोले और कुछ लोगों में गंभीर एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है. समय पर इलाज न मिलने पर स्थिति गंभीर हो सकती है.

बचाव

  • चींटियों के टीले से दूरी रखें.
  • बगीचे या खेत में काम करते समय जूते पहनें.

कीड़ा काटने पर तुरंत क्या करें?

  1. काटे गए स्थान को साबुन और साफ पानी से धो लें.
  2. सूजन और दर्द कम करने के लिए ठंडी पट्टी लगाएं.
  3. अगर तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ, पूरे शरीर में सूजन, चक्कर, बेहोशी या संक्रमण तेजी से बढ़े तो तुरंत अस्पताल जाएं.
  4. डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक या अन्य दवा न लें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »