मेहंदी लगवा रहीं भाभी सानिया संग ननद सारा तेंदुलकर ने की जमकर मस्ती, शेयर किया VIDEO

सारा तेंदुलकर ने अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी की रस्मों की अनसीन तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं. इस मजेदार वीडियो में वो अपनी भाभी सानिया चंडोक की मदद करते हुए 'ननद का फर्ज' निभा रही हैं.

Advertisement
वायरल वीडियो में सारा तेंदुलकर और सानिया एक-दूसरे संग मस्ती करती दिख रही हैं. (Photo: ITG) वायरल वीडियो में सारा तेंदुलकर और सानिया एक-दूसरे संग मस्ती करती दिख रही हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:52 AM IST

क्रिकेटिंग वर्ल्ड के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर हाल ही में शहनाइयां गूंजीं. 5 मार्च 2026 को उनके लाडले बेटे और क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी लॉन्ग-टाइम फ्रेंड सानिया चंडोक के साथ शादी रचाई. शादी में क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं. इस बीच सारा तेंदुलकर ने शादी की मेहंदी की रस्म की कुछ ऐसी 'अनसीन' फोटोज और वीडियो शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस का दिल खुश हो गया है.

एक वीडियो में सारा अपनी भाभी सानिया के लिए ननद का फर्ज निभाती दिख रही हैं. ये वीडियो सानिया और उनकी बॉन्डिंग लोगों को वाह-वाह कहने पर मजबूर कर रहा है. इसके साथ ही सारा भी मेहंदी लगवाते हुए दिख रही हैं. उनका लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मेहंदी सेरेमनी में छाईं सारा और सानिया की जोड़ी
सारा ने 17 मार्च 2026 को अर्जुन और सानिया की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कीं, जो कुछ ही पल में वायरल हो गईं. सारा ने अपनी  भाभी सानिया के साथ कई प्यारी फोटोज शेयर की हैं. एक फोटो में सारा खुद अपने हाथों में मेहंदी लगवाती नजर आ रही हैं, तो दूसरी तरफ दुल्हन बनी सानिया के हाथों में भी मेहंदी रच रही है. हालांकि, जो एक चीज सबका दिल जीत रही है, वो सारा का सानिया की मदद करना है.

Advertisement

सारा बनीं 'हेल्पिंग हैंड'
सारा ने एक बेहद मजेदार वीडियो भी शेयर किया है, जो इंटरनेट पर छाया हुआ है. वीडियो में दिख रहा है कि सानिया के दोनों हाथों में मेहंदी लग रही है और वो हिल भी नहीं सकतीं. तभी सानिया की नाक पर खुजली होने लगती है. ऐसे में सारा ने ननद का फर्ज निभाते हुए तुरंत अपनी भाभी की मदद की.

वीडियो में सारा को मस्ती भरे अंदाज में ये कहते सुना जा सकता है, ;मैं इस वक्त अपना ननद होने का फर्ज निभा रही हूं और दुल्हन की नाक खुजला रही हूं!' सारा की ये बात सुनकर सानिया और वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं. ननद-भाभी की ये बॉन्डिंग देख लोग खूब तारीफ कर रहे हैं.

मां अंजलि के साथ भी सारा ने की मस्ती
मेहंदी के इस खास मौके पर सारा अपनी मां अंजलि तेंदुलकर के साथ भी पोज देती नजर आईं. मां-बेटी की ये जोड़ी बेहद ग्रेसफुल लग रही थी. मां के साथ पोज करने के लिए सारा जहां अपनी मेहंदी दिखाते हुए आगे खड़ी थीं, वहीं अंजलि बेटी के पीछे खड़े होकर मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं. उनके हाथों में भी मेहंदी लगी हुई है. दोनों के चेहरे पर मुस्कुराहट है. 

Advertisement



छा गया सारा तेंदुलकर का लुक
सारा ने मेहंदी सेरेमनी के लिए मल्टी-कलर का हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला एथनिक सूट पहना था, जिसमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं. इस स्लीवलेस कुर्ते पर हाथी और ट्रेडिशनल डिजिटल प्रिंट्स थे, जो इसे कलरफुल बना रहे थे. इसमें गुलाबी, नारंगी और हरे रंगों का सुंदर कॉम्बिनेशन है.

कुर्ते पर बने बारीक डिजिटल प्रिंट्स, रेशम की कढ़ाई और सीक्वेंस वर्क इसे बेहद खास बनाते हैं. कुर्ते के हेमलाइन पर लगे रंग-बिरंगे टैसेल्स और कौड़ियां लगी हैं, जो इसे एक वाइब्रेंट और बोहो-चिक टच दे रहे हैं. इसके साथ उन्होंने गहरे हरे रंग का दुपट्टा कैरी किया है जो पूरे पहनावे में एक खूबसूरत कंट्रास्ट पैदा कर रहा है।

अपने लुक को रॉयल टच देने के लिए सारा ने कुंदन जड़ा सुंदर नेकलेस और मैचिंग स्टड्स पहने हैं. उनके माथे पर सजी छोटी सी काली बिंदी और स्लीक लो-बन हेयरस्टाइल उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहा है. उनके हाथों में मंडला स्टाइल मेहंदी रची है, जो इस पूरे एथनिक अवतार को और भी खूबसूरत बना रही है.

सानिया और अंजलि भी लगीं खूबसूरत
सानिया की बात करें तो उन्होंने अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए ब्राइट पिंक कलर का शरारा सूट पहना था, जिस पर गोल्डन बॉर्डर का खूबसूरत काम था. उन्होंने मांग टीका और मैचिंग जूलरी से अपना लुक कंप्लीट किया. वहीं अंजलि ने हरे रंग का सूट पहना था, जिसमें वो हमेशा की तरह बेहद ग्रेसफुल दिखीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement