Sachin Tendulkar Saaniya Chandhok Video: भारतीय क्रिकेट के भगवान कहलाने वाले क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अब भले ही मैदान पर नजर नहीं आते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके चर्चे खूब होते हैं. सचिन अपने गेम के साथ-साथ अपने जेंटल नेचर के लिए भी जाने जाते हैं. सचिन को हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में स्पॉट किया गया, जहां उनके साथ उनकी वाइफ अंजलि और बहू सानिया भी इस इवेंट में शामिल हुईं.
सोशल मीडिया पर 29 जुलाई की रात हुए इस इवेंट का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस अपने फेवरेट क्रिकेटर सचिन की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इतना ही नहीं उनको बेस्ट ससुर भी कह रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर सचिन ने ऐसा क्या किया है, जिसके बाद लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं.
बहू का ख्याल रखते दिखें मास्टरब्लास्टर!
वायरल वीडियो में सचिन तेंदुलकर अपनी फैमिली के साथ बैठे नजर आ रहे हैं. सचिन के बगल में उनकी पत्नी अंजलि और सामने बहू सानिया चंडोक बैठी हैं. इस दौरान सचिन के पीछे एक वेट्रेस खड़ी है और सचिन अपनी बहू सानिया से चाय और कॉफी के लिए पूछते हैं, लेकिन सानिया मना कर देती हैं. इसके बाद सचिन अपने साइड में बैठे शख्स के लिए वेट्रेस को ब्लैक कॉफी लाने को कहते हैं.
सानिया का रखते हैं बेटी जैसा ध्यान
सचिन ही नहीं बल्कि उनके बाद सास अंजलि भी सानिया से चाय-काफी लेने के लिए पूछती नजर आईं. जिस तरह से बहू सानिया का इवेंट में ख्याल रख रहे हैं, उसे देखने के बाद लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. सचिन और अंजलि दोनों ही बेटे अर्जुन की पत्नी सानिया का बेटी सारा की तरह ही ख्याल करते हैं और अक्सर इवेंट्स में यह देखने को मिलता है.
यूजर्स कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट
वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'तो आखिरकार उन्होंने साबित कर दिया कि शांतिपूर्ण घर के लिए बहू बहुत जरूरी है... असल में यह सच है, बहू के साथ बेटी जैसा नहीं, बल्कि रानी जैसा व्यवहार करें...' दूसरे यूजर ने बोला, 'स्वीट ससुर जी', तीसरे ने कहा, 'वाह... वह कितने केयरिंग हैं, आम ससुर से बिल्कुल अलग.' एक अन्य यूजर ने लिखा, ' क्योंकि ससुर भी कभी बेटा था'.
वेस्टर्न लुक मे सास-बहू का जलवा!
ब्लू शर्ट और व्हाइट पैंट में सचिन तेंदुलकर काफी हैंडसम लग रहे हैं और उनकी वाइफ अंजलि भी वनपीस ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं. बहू सानिया ने व्हाइट कलर का शर्ट स्टाइल टॉप और जींस पहनी है, लेकिन इस कैजुअल लुक में भी वो बेहद एलीगेंट दिख रही हैं. अंजलि और सानिया ने अपने सिंपल लुक से भी सबका ध्यान खींच लिया.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क