Roti VS Rice: रोटी और चावल भारतीय थाली का अहम हिस्सा है. जहां एक बड़ा तबका रोजाना लंच-डिनर में रोटी खाना पसंद करता हैं तो वहीं काफी सारे लोग चावल खाना पसंद करते हैं. लेकिन कई लोग अक्सर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर रोटी और चावल में से पेट के लिए ज्यादा हल्का क्या है या दोनों में क्या जल्दी हजम होता है? कई लोग मानते हैं कि चावल खाने के बाद जल्दी भूख लग जाती है इसलिए वो हल्का है. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि रोटी में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को सही रखते हैं. आइए विस्तार से समझते हैं कि साइंस और एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं कि क्या जल्दी पचता है?
हेल्थलाइन के मुताबिक, चावल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है और इसमें फाइबर की मात्रा रोटी के मुकाबले काफी कम होती है. फाइबर कम होने की वजह से शरीर इसे तेजी से ब्रेकडाउन करता है जिससे यह जल्दी पच जाता है. सफेद चावल में रेजिस्टेंट स्टार्च कम होता है जो इसे उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑपशंस बनाता है जिनका पेट अक्सर खराब रहता है. लेकिन ध्यान रखें जल्दी हजम होने के कारण यह ब्लड शुगर लेवल को भी तेजी से बढ़ा सकता है.
इसे पचने में लगभग 45 मिनट से 1 घंटा लगता है क्योंकि इसमें ग्लूटेन नहीं होता इसलिए यह पेट पर हल्का रहता है.
मेडिकल न्यूज टुडे कहता है कि रोटी आमतौर पर गेहूं से बनती है जिसमें फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है. फाइबर के कारण रोटी को पचने में चावल के मुकाबले ज्यादा समय लगता है. यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है जो वेट लॉस में मददगार है. हालांकि, जो लोग ग्लूटेन के प्रति संवेदनशील हैं, उन्हें रोटी पचाने में भारीपन या ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है.
गेहूं की रोटी पचने में करीब 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है. इसका कारण गेहूं में मौजूद फाइबर और ग्लूटेन (एक तरह का प्रोटीन) है, जिसे तोड़ने में डाइजेस्टिव सिस्टम को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है.
Verywell Fit का कहना है, यदि आप रात के खाने की बात कर रहे हैं तो हल्का होने के नाते सीमित मात्रा में चावल एक बेहतर ऑपशंस हो सकता है ताकि सोते समय डाइजेस्टिव सिस्टम पर ज्यादा दबाव न पड़े. वहीं दिन के समय रोटी बेहतर है क्योंकि यह आपको दिनभर एनर्जी देती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि डाइजेशन की स्पीड केवल खाने पर नहीं बल्कि आपकी फिजिकल एक्टिविटी पर भी निर्भर करती है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क