बिना मेहनत और कटाई-छंटाई के 12 महीने हरा-भरा रहेगा ये पौधा, जानें नाम और केयर टिप्स

अगर आप घर या बालकनी को पौधों से सजाना चाहते हैं लेकिन देखभाल के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाते, तो 'रोमन कैंडल पोडोकार्पस' आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. ये एक ऐसा एवरग्रीन पौधा है जिसे बार-बार काटकर शेप देने की जरूरत नहीं पड़ती और ये पूरे साल हरा-भरा रहता है. जानिए इस लो-मेंटेनेंस पौधे की खासियत और इसे उगाने के आसान टिप्स.

Advertisement
ये पौधा बिना रोजाना पानी दिए भी हरा बना रहता है. (Photo: ITG) ये पौधा बिना रोजाना पानी दिए भी हरा बना रहता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

घर में पेड़-पौधे लगाने से गार्डन, बालकनी और घर का कोना खूबसूरत तो दिखने लगता है, लेकिन हर पौधे की देखभाल करना आसान नहीं होता. कुछ पौधों को समय-समय पर पानी देना पड़ता है, तो कुछ की खूबसूरत शेप बनाए रखने के लिए बार-बार प्रूनिंग और कटिंग करनी पड़ती है. लेकिन अगर हम कहें कि एक ऐसा पौधा भी मौजूद हैं, जिसकी आपको ना के बराबर देखभाल करनी होती है तो क्या आप यकीन करेंगे? जी हां, इसका नाम रोमन कैंडल पोडोकार्पस है. अगर आपकी भी चाहत है कि घर में ऐसा पौधा हो जो कम मेहनत में लंबे समय तक हरा-भरा बना रहे, तो रोमन कैंडल पोडोकार्पस एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

Advertisement

इस पौधे की सबसे खास बात इसका सालभर हरा-भरा रहना और खूबसूरत, सीधी ग्रोथ है. इसे हर कुछ दिनों में काट-छांटकर शेप देने की जरूरत भी नहीं पड़ती. यही वजह है कि ये उन लोगों द्वारा खासतौर पर पसंद किया जा सकता है जो घर को पौधों से सजाना तो चाहते हैं, लेकिन रोज-रोज उनकी देखभाल के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाते. बालकनी से लेकर गार्डन तक, सही जगह पर लगाया जाए तो यह पौधा घर की हरियाली में खूबसूरती जोड़ सकता है. 

सालभर हरा रहेगा ये पौधा
रोमन कैंडल पोडोकार्पस एक एवरग्रीन पौधा है. यानी मौसम बदलने के बावजूद इसकी पत्तियां हरी बनी रहती हैं. इसकी घनी और सीधी बढ़ने वाली शाखाएं गार्डन को एक साफ-सुथरा और सुंदर लुक देती हैं. अगर आप चाहते हैं कि घर का गार्डन बिना ज्यादा मेहनत के भी हमेशा हरा-भरा नजर आए, तो ये पौधा अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

Advertisement

बार-बार कैंची चलाने की नहीं पड़ेगी जरूरत
कई झाड़ीदार पौधों को सुंदर शेप में रखने के लिए बार-बार उनकी शाखाओं की छंटाई करनी पड़ती है. इससे समय भी लगता है और मेहनत भी. लेकिन रोमन कैंडल पोडोकार्पस की खासियत इसकी नेचुरल सीधी शेप है. इसे बार-बार काटकर शेप देने की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए कम समय देने वाले लोगों के लिए भी ये पौधा बढ़िया ऑप्शन हो सकता है.

बस इन बातों का रखें ध्यान
इस पौधे को ऐसी जगह लगाना बेहतर है जहां इसे अच्छी धूप या हल्की छाया मिल सके. गर्मियों में इसे नियमित पानी दें, लेकिन गमले या मिट्टी में पानी जमा न होने दें. जरूरत से ज्यादा पानी इसकी जड़ों के गलने का कारण बन सकता है. समय-समय पर ऑर्गेनिक खाद देने से पौधे की ग्रोथ भी बेहतर हो सकती है.

गार्डन से लेकर बालकनी तक, कहीं भी लगाएं
रोमन कैंडल पोडोकार्पस को घर के गार्डन के बॉर्डर, एंट्रेंस एरिया, बालकनी या गमले में लगाया जा सकता है. इसकी सीधी और घनी ग्रोथ जगह को हरा-भरा और ऑर्गनाइज्ड लुक देती है. खास बात ये है कि इसे लगाने के बाद आपको रोजाना इसकी देखभाल में घंटों खर्च करने की जरूरत नहीं होती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »