Rajasthani Meetha Feeni Recipe: सावन, तीज, रक्षाबंधन जैसे खास मौके पर मीठा खाने का मन करने लगता है. हर बार बाजार से खरीदकर मिठाई खाने का दिल नहीं करता है, ऐसे में कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो खाने में मजेदार हो और बनाने में भी आसान हो. राजस्थान की सब्जियां ही नहीं बल्कि मिठाइयों का भी अपना अलग स्वाद होता है और सावन के महीने में राजस्थान में लोग मीठी फीणी बनाकर बड़े चाव से खाते हैं.
आमतौर पर फीणी दूध डालकर बनाई जाती है, लेकिन अगर आपको दूध नहीं पसंद है तो भी कोई दिक्कत नहीं है. क्योंकि आप बिना दूध के भी मीठी-मीठी फीणी बना सकते हैं. सिर्फ मैदा, घी और चीनी जैसी आसान सामग्री से तैयार होने वाली यह पारंपरिक मिठाई स्वाद में बेहद लाजवाब लगती है. बाजार में तीज और सावन में फीणी 600 रुपये किलो तक बिकती है, ऐसे में घर पर फीणी बनाना काफी सस्ता पड़ता है.
बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से मीठी फीणी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. अगर आप बाजार जैसी मिठाई घर पर बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें.
बिना दूध के फीणी बनाने के लिए सामग्री
बनाने की आसान विधि
ऐसे करें सर्व
फीणी को पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर 8 से 10 दिनों तक आसानी से स्टोर किया जा सकता है. इसे चाय, कॉफी या फिर खाने के बाद भी आप बड़े मजे से खा सकते हैं.
ध्यान रखें ये बातें
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क