टाइप-2 डायबिटीज से बचना है तो खाना शुरू कर दें ये चीजें, देखें पूरा डाइट प्लान

प्रीडाइटबिटीज एक ऐसी मेडिकल कंडीशन है जिसमें ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल से थोड़ा ज्यादा होता है. यदि इस पर समय रहते ध्यान ना दिया जाए तो ये टाइप-2 डायबिटीज को ट्रिगर कर सकता है. इसमें आंखों में धुंधलापन, हार्ट डिसीस और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का जोखिम बहुत बढ़ जाता है.

Advertisement
ये चीजें खाने से कम होगा डायबिटीज का खतरा, देखें 7 दिन का पूरा डाइट प्लान (Photo: Getty Images) ये चीजें खाने से कम होगा डायबिटीज का खतरा, देखें 7 दिन का पूरा डाइट प्लान (Photo: Getty Images)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 11:59 AM IST
  • बढ़ती ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए खाएं ये चीजें
  • प्रीडाइटबिटीज स्टेज पर फॉलो करें ये डाइट चार्ट

डाइट में जरूरी बदलाव के साथ प्रीडायबिटीज को रोका जा सकता है. प्रीडाइटबिटीज एक ऐसी मेडिकल कंडीशन है जिसमें ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल से थोड़ा ज्यादा होता है. यदि इस पर समय रहते ध्यान ना दिया जाए तो ये टाइप-2 डायबिटीज को ट्रिगर कर सकता है. इसमें आंखों में धुंधलापन, हार्ट डिसीस और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का जोखिम बहुत बढ़ जाता है. प्रीडायबिटीज को लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव के साथ रिवर्स किया जा सकता है. आइए जानते हैं प्रीडायबिटीज स्टेज पर किन चीजों के साथ ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखा जा सकता है. देखें पूरे हफ्ते का डाइट प्लान.

Advertisement

सोमवार
सप्ताह के पहले दिन सुबह के वक्त दालचीनी के साथ ओटमील का सेवन करें. मॉर्निंग डाइट में आप ब्लूबैरी और अखरोट भी शामिल कर सकते हैं. इसके बाद लंच में ग्रिल वेजिटेबल सैंडविच और साबुत अनाज से बनी रोटी खाएं. वहीं, डिनर के वक्त स्किनलेस ब्रेस्ट चिकन, रोस्टेड स्वीट पोटैटो और पालक का सलाद खा सकते हैं.

मंगलवार
सप्ताह के दूसरे दिन ब्रेकफास्ट में आप हरी सब्जियों के साथ टोफू खा सकते हैं. संतरे के कुछ स्लाइस भी मॉर्निंग डाइट में अच्छे रहेंगे. लंच में आप लो फैट ग्रीक यॉगर्ट, हरी पत्तेदार सब्जियां और साबुत अनाज के साथ बनी टूना सलाद खा सकते हैं. डिनर में साबुत अनाज, चिकन या प्लांटबेस्ड चीजों से तैयार पास्ता खा सकते हैं.

बुधवार
बुधवार को लो फैट ग्रीक यॉगर्ट, स्ट्रॉबेरी और अखरोट के साथ दिन की शुरुआत करें. दोपहर के खाने में स्किनलेस चिकन, एवोकाडो, टमाटर और सलाद जैसी चीजें खाएं. इसके बाद रात को डिनर में आप टोफू, ब्रोकली और क्विनोआ जैसी चीजें खा सकते हैं.

Advertisement

गुरुवार
चौथे दिन मॉर्निंग डाइट में एवोकाडो, साबुत अनाज से बनी रोटी और एक उबला हुआ अंडा खाएं. फिर लंच में काबुली चना, जौ का पानी और एक सेब खा सकते हैं. डिनर के वक्त आप तोरी की सब्जी का सेवन कर सकते हैं.

शुक्रवार
शुक्रवार को आप मफिन के साथ पीनट बटर का सेवन कर सकते हैं. मॉर्निंग डाइट में एक सेब खाना भी आपके लिए अच्छा रहेगा. दोपहर के खाने में आप हरी सब्जियों का सलाद और काबुली चना खा सकते हैं. वहीं, रात के खाने में चिकन, काला राजमा और सलाद खा सकते हैं.

शनिवार
शकरकंद, अंडे का सफेद भाग, शिमला मिर्च, प्याज और थोड़े से अंगूर शनिवार की बेस्ट मॉर्निंग डाइट है. दोपहर के वक्त हरी सब्जी और साबुत अनाज से बनी रोटी का सेवन करें. जबकि रात में हरी सब्जी और एवोकाडो खा सकते हैं.

रविवार
सप्ताह के आखिरी दिन बादाम मिल्क, स्ट्रॉबेरी के साथ चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं. लंच में आप अखरोट का मक्खन, गाजर, अजवाइन और शिमला मिर्च खा सकते हैं. वहीं, डिनर में ग्रिल साल्मन फिश, दाल और रोस्टेड गोभी का सेवन कर सकते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »