Papaya Face Mask for Glowing Skin: महंगे पार्लर ट्रीटमेंट की नहीं पड़ेगी जरूरत! चेहरे पर लगाएं पपीता और दही का फेस मास्क, सोने जैसा निखरेगा चेहरा

Papaya Face Mask for Glowing Skin: पपीता एक ऐसा फल है जो न सिर्फ सेहत, बल्कि स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करते हैं. आज इस खबर में हम आपको पपीता को दही और दही से बनने वाले कुछ आसान फेस मास्क के बारे में बताएंगे जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को कम करने के साथ-साथ ग्लोइंग स्किन पाने में आपकी मदद करेंगे.

Advertisement
पपीता और दही का फेस मास्क ग्लोइंग स्किन के लिए (Photo- Getty Image) पपीता और दही का फेस मास्क ग्लोइंग स्किन के लिए (Photo- Getty Image)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:22 AM IST

Papaya Face Mask for Glowing Skin: खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाने की चाह हर किसी की होती है. इसके लिए कोई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट पर पैसा खर्च करता है, तो कोई पार्लर में महंगे ट्रीटमेंट करवाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी किचन में मौजूद कुछ चीजें भी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती है. पपीता और दही से बना फेस मास्क ऐसा ही ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा है जो स्किन को साफ, सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करता है.

Advertisement

पपीते में पैपेन नाम का एंजाइम होता है जो डेड स्किन हटाकर चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करता है. इसमें मौजूद विटामिन C दाग-धब्बे और पिग्मेंटेशन कम करने में मदद करता है. वहीं, दही में मौजूद लैक्टिक एसिड चेहरे को हल्का एक्सफोलिएट करता है और उसे सॉफ्ट बनाता है. इससे स्किन स्मूद और फ्रेश दिखती है. यह फेस मास्क पोर्स को साफ करने में भी मदद करता है, जिससे पिंपल्स की समस्या कम हो सकती है. साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स चेहरे को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाते हैं और स्किन पर नेचुरल ग्लो बनाए रखते हैं.

पपीता और दही के फेस मास्क चेहरे पर लगाने के आसान तरीके

1. ग्लोइंग स्किन के लिए फेस मास्क
पके हुए पपीते को अच्छे से मैश करें और उसमें दही मिलाएं. इस मास्क को चेहरे और गर्दन पर लगाएं. 15–20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें. यह मास्क स्किन को साफ करता है और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है.

Advertisement

2. मॉइस्चराइजिंग मास्क
मॉइस्चराइजिंग मास्क बनाने के लिए पपीता, दही और 1 चम्मच शहद को अच्छी तरह मिला लें. इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रखें, फिर ठंडे पानी से धो लें. यह मास्क ड्राई स्किन वालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है.

3. ब्राइटनिंग मास्क
पपीता से ब्राइटनिंग मास्क बनाने के लिए पपीता में दही और एक चुटकी हल्दी मिलाएं. इस पैक को चेहरे पर 10–15 मिनट तक लगाएं और फिर अच्छी तरह धो लें. यह दाग-धब्बे कम करने और स्किन पर ग्लो लाने में मदद करता है.

4.  एक्सफोलिएटिंग मास्क
पपीता से एक्सफोलिएटिंग मास्क बनाने के लिए पपीता, दही और पिसा हुआ ओट्स को आपस में अच्छी तरह मिला लें. इस मास्क को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से गोल-गोल मसाज करें. 15 मिनट बाद सादे पानी से धो लें. यह मास्क डेड स्किन हटाने में मदद करता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है.

इन बातों का रखें ध्यान

  1. फेस मास्क लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें
  2. कटे या जले हुए चेहरे पर मास्क न लगाएं
  3. 10–20 मिनट से ज्यादा न रखें
  4. जलन या एलर्जी हो तो तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें
  5. मास्क बनाने के लिए कच्चे पपीते का इस्तेमाल न करें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement