Old Mobile Cover Reuse Ideas: क्या आप भी फेंक देते हैं पुराना फोन कवर? किचन से लेकर ट्रैवलिंग तक, इन 4 तरीकों से दोबारा करें इस्तेमाल

How To Reuse Old Mobile Covers: मोबाइल बदलने के बाद पुराने कवर को फेंकने की बजाय दोबारा इस्तेमाल करें. इस स्टोरी में जानिए पुराने मोबाइल कवर से स्पंज होल्डर, लगेज टैग, जूलरी ट्रे और चार्जर ऑर्गेनाइजर बनाने के 4 आसान और काम के जुगाड़.

Advertisement
मोबाइल कवर्स का इस्तेमाल करके आप लगेज टैग बना सकते हैं. (Photo: ITG) मोबाइल कवर्स का इस्तेमाल करके आप लगेज टैग बना सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:40 AM IST

How To Reuse Old Mobile Covers: मोबाइल बदलते ही ज्यादातर लोग पुराने कवर को बेकार समझकर फेंक देते हैं. अगर मोबाइल भी ना बदलें तो बहुत से लोगों को कुछ-कुछ दिनों में मोबाइल के कवर्स बदलने की आदत होती है. आज कल बहुत से लोग तो अपने कपड़ों के कलर्स के हिसाब से मोबइल के कवर भी बदलने लगे हैं. ऐसे में घरों में बहुत सारे पुराने कवर्स इकट्ठा हो जाते हैं, जिन्हें अक्सर कबाड़ समझकर फेंक दिया जाता है.

अगर आप भी पुराने मोबाइल कवर्स को कबाड़ समझते हैं और उन्हें कूड़े में फेंक देते हैं, तो रुक जाएं. क्या आप जानते हैं कि यही पुराना मोबाइल कवर घर के कई छोटे-छोटे काम आसान बना सकते हैं? थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से इन्हें दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे न सिर्फ पैसे बचेंगे, बल्कि प्लास्टिक वेस्ट भी कम होगा. आइए जानते हैं पुराने मोबाइल कवर को दोबारा इस्तेमाल करने के 4 आसान तरीके.

1. किचन में बनाएं स्पंज होल्डर: अगर आपके पास सिलिकॉन या रबर का पुराना मोबाइल कवर है, तो इसे किचन सिंक के पास स्पंज रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे स्पंज इधर-उधर नहीं रहेगा और सिंक वाला एरिया ज्यादा साफ नजर आएगा. चाहें तो इसे बाथरूम में साबुन रखने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Advertisement

2. लगेज टैग की तरह करें इस्तेमाल: अगर आप कहीं घूमने गए हैं और आपका लगेज टैग टूटकर निकल गया है, तो ये पुराने कवर आपके बहुत काम आ सकते हैं. कवर के अंदर एक कागज पर अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखकर रखें. फिर कैमरा वाले छेद में डोरी डालकर इसे बैग या सूटकेस से बांध दें. ये मजबूत भी रहेगा और आपका सामान आसानी से पहचाना जा सकेगा.

3. छोटी-छोटी चीजें रखने के लिए बनाएं ट्रे: घर में अंगूठी, ईयररिंग, चाबी, सिक्के या पिन जैसी छोटी चीजें अक्सर इधर-उधर हो जाती हैं. पुराने मोबाइल कवर को एक छोटी ट्रे की तरह इस्तेमाल करके इन सामानों को एक जगह रखा जा सकता है. इससे चीजें खोने का डर भी कम रहेगा.

4. चार्जर और ईयरफोन रहेंगी ऑर्गेनाइज्ड: अगर चार्जिंग केबल या ईयरफोन बार-बार उलझ जाते हैं, तो पुराना मोबाइल कवर आपके काम आ सकता है. कवर में हल्के कट लगाकर उसे मोड़ें और रबर बैंड या डोरी से बांध दें. इसके अंदर चार्जर, ईयरफोन या छोटे केबल आसानी से रखे जा सकते हैं. इससे वे सुरक्षित भी रहेंगे और जरूरत पड़ने पर तुरंत मिल जाएंगे.

Advertisement

पुराने मोबाइल कवर को फेंकने से पहले सोचें
हर पुरानी चीज बेकार नहीं होती. थोड़ा-सा नया तरीका अपनाकर पुराने मोबाइल कवर को फिर से इस्तेमाल करने लायक बना सकते हैं. इससे घर भी ऑर्गेनाइज्ड रहेगा और पैसे की बचत भी होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »