सांप का दुश्मन 'नेवला' घर में आ जाए तो भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, वरना बढ़ सकती है मुसीबत

सांप और नेवला एक-दूसरे के दुश्मन होते हैं. कई बार दोनों की मौजूदगी आसपास हो सकती है लेकिन यदि नेवला आपके घर में घुस आए तो एक छोटी सी लापरवाही इसे खतरनाक बना सकती है.

Advertisement
सांप-चूहे या भोजन की तलाश में कई बार नेवला घर तक पहुंच जाता है. (Photo: ITG) सांप-चूहे या भोजन की तलाश में कई बार नेवला घर तक पहुंच जाता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST

सांप का दुश्मन माना जाने वाला नेवला (Mongoose) आमतौर पर शर्मीला होता है और इंसानों से दूर भागता है लेकिन कई बार घर के आसपास झाड़ियां, गार्डन, खेत या फिर खुला इलाका हो तो वह चूहे या सांप की तलाश में घर के खुले दरवाजों, खिड़कियों या टूटी दीवारों से घर के अंदर आ सकते हैं. यदि ये घर में घुस जाए और इसे डराया जाए या वह घर में फंस जाए तो इसका व्यवहार काफी आक्रामक हो सकता है. कई बार लोग नेवले को घर में आने पर उसे मारने या डराने दौड़ते हैं जो काफी खतरनाक हो सकता है.

Advertisement

वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स के अनुसार, नेवले के काटने से न सिर्फ गंभीर चोट लग सकती है बल्कि इन्फेक्शन और रेबीज जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा भी रहता है. यदि कभी आपके घर, गार्डन या बगीचे में नेवला आ जाए तो आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इस बारे में जानना काफी जरूरी है.

नेवले को घेरने की कोशिश न करें

ब्रिटानिका की रिपोर्ट के मुताबिक, जब नेवला घर में आता है तो वह पहले से ही डरा हुआ होता है. लेकिन यह भी नहीं भूलना चाहिए कि नेवले का स्वभाव जंगली ही होता है और इन्हें पालना, डराना काफी खतरनाक हो सकता है. यदि आप इसे पकड़ने या किसी कोने में घेरने की कोशिश करेंगे तो वह खुद को बचाने के लिए हमला कर सकता है. उसके दांत काफी नुकीले होते हैं जो आपके शरीर पर गहरी चोट दे सकते हैं.

Advertisement

नेवले को खाना खिलाने से बचें

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिसर्च बताती है कि इंसानी बस्तियों या कचरे के पास रहने वाले नेवलों में आक्रामकता बढ़ जाती है. यदि आप उन्हें खाना खिलाएंगे तो वे बार-बार आपके घर आने लगेंगे जिससे घर के बच्चों और पालतू जानवरों के लिए खतरा बढ़ सकता है. इसलिए कभी भी नेवले को देखकर उसे दूध या खाना देने की गलती न करें.

काटने को मामूली न समझें

Worms & Germs Blog की रिपोर्ट में साफ-साफ कहा गया है कि नेवले के काटने से स्ट्रैपटोकोकस जैसे घातक इन्फेक्शन का खतरा रहता है जो शरीर में तेजी से फैल सकता है. इसके साथ ही नेवले रेबीज भी फैला सकते हैं इसलिए यदि कभी नेवला आपको काट ले तो उसे बिल्कुल भी मामूली न समझें. तुरंत डॉक्टर से मिलें और एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाएं.

अगर नेवला घर में दिख जाए, तो सबसे अच्छा तरीका है कि घर के सारे दरवाजे खोल दें और उसे खुद बाहर जाने का रास्ता दें. उसे डराने के लिए शोर न मचाएं, बल्कि शांति से दूर हट जाएं. या फिर एनिमल रेस्क्यू टीम से भी संपर्क कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement