Manicure Pedicure at Home: पार्लर जाने का नहीं है समय? इन आसान टिप्स से घर पर करें मैनीक्योर-पेडीक्योर, चमक उठेंगे हाथ-पैर!

Manicure Pedicure at Home: अगर आप चाहते हैं कि आपके हाथ और पैर हमेशा साफ-सुथरे, सॉफ्ट और खूबसूरत दिखें लेकिन आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है तो आप घर पर ही बेहद कम समय में आसानी से मैनीक्योर-पेडीक्योर कर सकते हैं.

Advertisement
घर पर मैनीक्योर और पेडीक्योर कैसे करें? जानें सही तरीका और पाएं पार्लर जैसा ग्लो (Photo-Adobe stock) घर पर मैनीक्योर और पेडीक्योर कैसे करें? जानें सही तरीका और पाएं पार्लर जैसा ग्लो (Photo-Adobe stock)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

Manicure Pedicure at Home: खूबसूरत दिखने के लिए सिर्फ अच्छे कपड़े या मेकअप ही काफी नहीं होते, बल्कि साफ और अच्छी तरह से सजे हुए हाथ-पैर भी बहुत जरूरी होते हैं. लेकिन हर बार पार्लर जाना सभी के लिए आसान नहीं होता. अच्छी बात यह है कि आप घर पर ही आसान तरीके से मैनीक्योर और पेडीक्योर कर सकते हैं. आज इस खबर में हम आपको घर आसान तरीके से मैनीक्योर और पेडीक्योर करने का आसान तरीका बताएंगे.

Advertisement

घर पर मैनीक्योर कैसे करें?

  1. सबसे पहले नाखूनों पर लगी नेल पॉलिश हटा दें और हाथ धो लें.
  2. अब गुनगुने पानी में थोड़ा सा शैम्पू और एक चुटकी नमक मिला लें.
  3. इस पानी में हाथों को 10–15 मिनट तक भिगोकर रखें, इससे हाथों की स्किन सॉफ्ट हो जाती है और गंदगी आसानी से निकल जाती है.
  4. इसके बाद हल्के हाथों से स्क्रब करें. आप चीनी और शहद या कॉफी और तेल मिलाकर घर पर ही स्क्रब बना सकते हैं.
  5. अब हाथ धोकर नाखून काटें और मनचाहा शेप दें.
  6. अब हैंड क्रीम लगाकर 5–10 मिनट तक अच्छे से मसाज करें.
  7. अंत में चाहें तो अपनी पसंद का नेल पॉलिश लगा लें.

घर पर पेडीक्योर कैसे करें

  1. एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा शैम्पू, नमक और कुछ बूंदें एंटीसेप्टिक लिक्विड की मिला दें.
  2. इस पानी में पैरों को 10–15 मिनट तक भिगोकर रखें ताकि थकान कम हो और स्किन सॉफ्ट हो जाए.
  3. इसके बाद झांवा पत्थर या फुट स्क्रबर से एड़ियों और तलवों को साफ करें.
  4. नाखून काटें और उन्हें गोल शेप में फाइल करें.
  5. अब पैरों को धोकर साफ तौलिए से पोंछ लें.
  6. अंत में फुट क्रीम या नारियल तेल लगाकर एड़ियों और उंगलियों पर अच्छे से मसाज करें.

इस आसान तरीके से आप बिना पार्लर जाए घर पर ही अपने हाथ-पैरों की अच्छी तरह देखभाल कर सकते हैं.

Advertisement

पेडीक्योर और मैनीक्योर करवाने के फायदे

  • पेडीक्योर और मैनीक्योर करवाने से नाखून साफ होते हैं.
  • स्क्रबिंग और एक्सफोलिएशन से डेड स्किन हटती है और स्किन का रंग साफ व निखरा हुआ दिखता है.
  • कटिकल केयर और मॉइस्चराइजिंग से नाखून टूटते नहीं और लंबे समय तक मजबूत रहते हैं.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement