महाकुंभ फेम मोनालिसा ने की मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड से शादी, दुल्हन बन और भी लगीं सुंदर

मोनालिसा जो महाकुंभ 2025 के दौरान अपनी सादगी और खूबसूरती के कारण वायरल हुई थीं, नो एक बार फिर चर्चा में हैं. उनकी शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. मोनालिसा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी की है.

Advertisement
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर छाईं (Photo: Screengrab) महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर छाईं (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:54 PM IST

महाकुंभ के पवित्र संगम तट से अपनी तस्वीरों के जरिए रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनने वाली मोनालिसा ने शादी कर ली है. इस समय इंटरनेट पर उनकी शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं जिनमें वह पारंपरिक दुल्हन के अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और चेहरे पर वही पुरानी सादगी लिए मोनालिसा की इन तस्वीरों को देख कई उन्हें बधाइयां दे रहे हैं तो कई लोग हैरान भी हैं. 

Advertisement

इस शादी के बाद मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. मोनालिसा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली हैं जो महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचने के दौरान एक वीडियो के बाद वायरल हो गई थीं. 

शादी से पहले मांगी गई सुरक्षा 
बताया जा रहा है कि मोनालिसा ने अपनी शादी को काफी निजी रखा था लेकिन जैसे ही उनकी शादी के बाद के लुक की तस्वीरें वायरल हुईं तो लोग उनके दूल्हे और शादी की डेस्टिनेशन के बारे में जानने को उत्सुक हो गए हैं मोनालिसा और फरमान दोनों अलग-अलग धर्म से आते हैं जिसकी वजह से मोनालिसा के घरवाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे.

मोनालिसा और फरमान

इसलिए मोनालिसा और फरमान ने तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन जाकर पुलिस से सुरक्षा मांगी. मोनालिसा का कहना था कि उनके पिता उन्हें जबरन घर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि मोनालिसा ने बताया कि वो बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी करना चाहती थीं.

Advertisement

परिवार के खिलाफ जाकर की शादी
मोनालिसा ने यह भी बताया कि उनके परिवार ने गांव में किसी और से उनकी शादी तय कर दी थी, लेकिन वह इस विवाह को नहीं मानती थीं. उन्होंने अपनी खुशी के लिए निर्णय लिया और अपने प्यार के लिए खड़ी हुईं.

सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हैं मोनालिसा
मोनालिसा महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए किसी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था जिसमें उनकी मुस्कान और भूरी आंखों ने लोगों का दिल जीत लिया. इस वीडियो के बाद वो काफी फेमस हो गई थीं. हालांकि पॉपुलर होने के बाद लोग उनसे मिलने के लिए आने लगे तो मोनालिसा परेशान हो गईं और उन्होंने महाकुंभ को छोड़ने का फैसला किया. इसके बाद डायरेक्टर मिश्रा ने उन्हें फिल्म का ऑफर दिया और वो फिर चर्चा में आ गई थीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement