Kitchen Cleaning Hacks: किचन की चिपचिपी ट्यूबलाइट और बल्ब को साफ करने का ये है सबसे बेस्ट तरीका, रोशनी हो जाएगी दोगुनी

किचन की लाइट्स पर जमा ग्रीस और तेल की चिपचिपी साफ करना मुश्किल होता है, जिससे रोशनी कम हो जाती है और करंट का खतरा भी रहता है. कुछ आसान और सुरक्षित तरीके किचन की लाइट्स को मिनटों में चमकाने में मदद करते हैं.

Advertisement
किचन की लाइट अक्सर तेल-मसाले वाले धुंए के कारण गंदी हो जाती हैं. (Photo: AI Generated) किचन की लाइट अक्सर तेल-मसाले वाले धुंए के कारण गंदी हो जाती हैं. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST

Kitchen Cleaning Hacks: किचन की सफाई घर के बाकी हिस्सों के मुकाबले सबसे अधिक मुश्किल होती है क्योंकि यहां खाना बनाते समय उड़ने वाला तेल, ग्रीस और धुआं दीवारों के साथ-साथ छत पर लगी लाइटों और सीएफएल (CFL) पर भी जमा होने लगता है. इसके कारण लाइटें चिपचिपी हो जाती हैं और उनकी रोशनी भी काफी कम हो जाती है. कई बार लोग करंट या शॉर्ट सर्किट के डर से इन्हें साफ करने से कतराते हैं. लेकिन कुछ आसान और सुरक्षित उपायों को अपनाकर आप अपने किचन की लाइटों को मिनटों में नए जैसा चमका सकते हैं.

Advertisement

सबसे पहले जरूरी है सुरक्षा

बिजली के किसी भी उपकरण की सफाई करते समय सावधानी बरतना सबसे महत्वपूर्ण है. द क्लीनिंग अथॉरिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, सफाई शुरू करने से पहले लाइट का स्विच और मेन पावर सप्लाई को पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए. इसके साथ ही, बल्ब या ट्यूबलाइट को बंद करने के बाद कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए ठंडा होने दें.

गर्म बल्ब पर गीला कपड़ा लगाने से कांच टूटने का खतरा रहता है. पैरों में रबर की चप्पल पहनकर ही सफाई शुरू करें.

नींबू और बेकिंग सोडा

किचन की लाइट पर तेल की मोटी और जिद्दी परत जम गई है तो बेकिंग सोडा और नींबू का कॉम्बिनेशन बेस्ट काम करता है. ग्लोबल वेबसाइट Aosom के मुताबिक, किचन की चिपचिपी गंदगी और ग्रीस को काटने के लिए नींबू का रस, बेकिंग सोडा और हल्के गुनगुने पानी का पेस्ट बेहद प्रभावी होता है.

Advertisement

2 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को लाइट के चिपचिपे हिस्से पर लगाकर दो मिनट के लिए छोड़ दें और फिर एक नम माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ लें. ध्यान रखें कि यह पेस्ट होल्डर या किसी भी इलेक्ट्रिकल वायरिंग के अंदर नहीं जाना चाहिए.

सिरका से दूर होगी चिपचिपाहट

लाइट्स की चमक वापस लाने के लिए सफेद सिरका भी एक बेहतरीन ऑपशन है. आधा कप पानी में 2 से 3 चम्मच सिरका मिलाएं. इस मिक्सचर में एक साफ सूती कपड़ा डुबोएं और उसे अच्छी तरह निचोड़ लें ताकि कपड़े में अतिरिक्त पानी न रहे.

अब इस हल्के नम कपड़े से सीएफएल या ट्यूबलाइट को हल्के हाथों से पोंछें. सिरके में मौजूद एसिडिक प्रॉपर्टीज तेल और ग्रीस को तुरंत पिघला देती हैं, जिससे बिना ज्यादा रगड़े ही लाइट पूरी तरह साफ हो जाती है.

सफाई पूरी हो जाने के बाद लाइट को तुरंत ऑन करने की गलती बिल्कुल न करें. बल्ब और होल्डर को सूखने के लिए कम से कम 15 मिनट का समय दें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »