How to Get Shiny Skin: पार्लर का चक्कर छोड़ें, करवाचौथ पर दिखना है सुंदर तो एक रात पहले लगाएं ये चीज, चमकेगी स्किन

How to Get Shiny Skin: अगर आप भी करवा चौथ पर सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं तो पार्लर जाकर महंगे फेशियल पर पैसा बर्बाद न करें. यहां हम आपको घर में ही एक ऐसा सीरम बनाने का तरीका बता रहे हैं जिसे अगर आपने एक रात पहले लगा लिया तो आपका चेहरा चांद की तरह चमकेगा.

Advertisement
करवा चौथ पर ऐसे पाएं ग्लोइंग स्किन (Photo: ITG) करवा चौथ पर ऐसे पाएं ग्लोइंग स्किन (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:00 PM IST

करवाचौथ के त्योहार में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और हर सुहागन की यही ख्वाहिश होती है कि इस खास दिन उसका चेहरा चांद की तरह दमक उठे. पार्लर में महंगे फेशियल कराने की भागदौड़ और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए अगर आप करवाचौथ से ठीक एक रात पहले सोने से पहले चेहरे पर सिर्फ एलोवेरा जेल और विटामिन-ई कैप्सूल का यह मिश्रण लगा लें तो अगली सुबह आपको चेहरे पर किसी महंगे पार्लर ट्रीटमेंट जैसा गजब का ग्लो देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं इसे बनाने और लगाने का सही तरीका.

Advertisement

सामग्री:

1 से 2 चम्मच शुद्ध एलोवेरा जेल

1 विटामिन-ई कैप्सूल

2-3 बूंदें बादाम का तेल या गुलाब जल (ऑप्शनल)

पेस्ट या सीरम तैयार करें:
एक साफ कटोरी में एलोवेरा जेल लें. अब इसमें विटामिन-ई कैप्सूल को काटकर उसका सारा ऑयल मिला लें. अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है तो इसमें 2-3 बूंदें बादाम के तेल की भी मिला सकते हैं. इन सबको अच्छी तरह फेंटकर एक क्रीमी सीरम तैयार कर लें.

लगाने का सही तरीका:

रात को सोने से पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड फेसवॉश या पानी से अच्छी तरह धोकर मुलायम तौलिए से पोंछ लें.

अब इस तैयार एलोवेरा-विटामिन ई सीरम को अपने चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए लगाएं.

इसे रातभर के लिए चेहरे पर ऐसे ही लगा रहने दें ताकि यह त्वचा की गहराई में जाकर काम कर सके.

Advertisement

अगली सुबह सादे पानी से चेहरा धो लें. पहली ही रात में आपकी स्किन बेहद सॉफ्ट, हाइड्रेटेड और नेचुरली ग्लोइंग नजर आएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »