काली बिंदी, सिंपल सा सूट...मैच देखने पहुंचीं कथावाचक जया किशोरी, इंडिया की जीत पर किया डांस, देखें VIDEO

टी20 वर्ल्डकप फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के मुकाबले के दौरान कथावाचक जया किशोरी का ट्रेडिशनल और सादगी भरा लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.

Advertisement
जया किशोरी मैच देखने अहमदाबाद पहुंची. (Photo: Instagram/iamjayasharma) जया किशोरी मैच देखने अहमदाबाद पहुंची. (Photo: Instagram/iamjayasharma)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:46 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले का रोमांच सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्टेडियम में मौजूद कई खास हस्तियों ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा. टी20 वर्ल्डकप के फाइनल मैच देखने कई हस्तियां पहुंची थीं, उन्हीं में से एक थीं कथावाचक जया किशोरी. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया था कि वो अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं और अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं. जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर उनके लुक की भी खूब चर्चा भी होने लगी.

Advertisement

दिखा सादगी भरा अंदाज 

जया किशोरी ने मैच के दौरान भी ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं. उन्होंने ऑफ-व्हाइट या क्रीम रंग का खूबसूरत एथनिक कुर्ता पहना था जिसकी राउंड नेकलाइन के आसपास हल्की फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई थी.

उसके साथ में उन्होंने मैचिंग ऑफ-व्हाइट दुपट्टा कैरी किया था जिस पर पिंक और ग्रीन टोन की फ्लोरल कढ़ाई और किनारों पर हल्की गोल्डन बॉर्डर दिखाई दे रही थी. उनका यह आउटफिट सादगी और एलिगेंस का बेहतरीन उदाहरण लग रहा था.

जूलरी की बात करें तो उन्होंने छोटे एथनिक झुमके पहने हुए थे. माथे पर छोटी सी बिंदी और खुले स्ट्रेट बाल उनके पूरे लुक को और भी ग्रेसफुल बना रहे थे. मेकअप भी बेहद हल्का और नेचुरल था, जिससे उनका चेहरा और मुस्कान साफ तौर पर उभरकर सामने आ रही थी.

स्टेडियम में मौजूद भीड़ और रंगीन माहौल के बीच जया किशोरी का यह सादा लेकिन क्लासी अंदाज लोगों को काफी पसंद आया. सोशल मीडिया पर कई लोग उनके सादगी भरे स्टाइल की तारीफ करते नजर आए और यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो गईं.

Advertisement

थिरकते भी आईं नजर

मैच के रोमांच के बीच जया किशोरी मुस्कुराता हुआ चेहरा और हाथ उठाकर उत्साह जताने का अंदाज भी कैमरे में कैद हुआ जो उनके वीडियो में साफ देखा जा रहा है. जया किशोरी ने वहां पर फैंस के साथ फोटो भी क्लिक कराई और सबसे खास बात ये है कि वो वीडियो में थिरकते भी नजर आईं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement