Jaya Kishori Relationship Tips: मोटवेशनल स्पीकर और कथावाचक जया किशोरी अपनी कथा और विचारों के लिए लोगों के बीच काफी फेमस हैं. अक्सर उन्हें इंटरव्यूज, पॉडकास्ट और शोज में अलग-अलग मुद्दों पर बात करते हुए देखा जाता है. कुछ समय पहले उन्होंने एक्ट्रेस अमृता राव और आरजे अनमोल के साथ एक पॉडकास्ट किया था जिसमें उन्होंने लड़कों को एक रिलेशनशिप एडवाइज दी थी. उनका वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें उन्होंने रिश्तों की गहराई और लड़कियों की 'लव लैंग्वेज' यानी प्यार की भाषा पर चर्चा की थी. तो आइए जानते हैं वो कौन सी बात है जो लड़कों को भी जानना जरूरी है.
जया किशोरी का मानना है कि एक मजबूत रिश्ते के लिए केवल प्यार होना ही काफी नहीं है, बल्कि उस प्यार को जाहिर करना यानी एक्सप्रेसिव होना भी उतना ही जरूरी है. उन्होंने विशेष रूप से लड़कों को यह समझाने की कोशिश की है कि छोटी-छोटी बातें और शब्द एक लड़की के लिए कितने मायने रखते हैं.
वो कहती हैं, 'लड़कियों की लव लैंग्वेज 'एक्सप्रेसिवनेस' है. लड़कियों को अच्छा लगता है जब उनका साथी अपने प्यार और फीलिंग्स को अपने शब्दों में पिरोकर उनके सामने रखता है. उदाहरण के लिए यदि कोई लड़का प्यार से कुछ अच्छा बोल दे, तो लड़कियां सात समंदर पार जाने को तैयार हो जाती हैं. यह छोटी सी अभिव्यक्ति ही रिलेशन में विश्वास और खुशी का आधार बनती है.'
रिश्तों में अक्सर 'चांद-तारे तोड़ लाने' जैसी बातें की जाती हैं. जया किशोरी का कहना है कि लड़कियां इतनी नासमझ नहीं होतीं कि उन्हें इन बातों की सच्चाई न पता हो. वे जानती हैं कि कोई असलियत में चांद-तारे नहीं ला सकता, लेकिन जब उनका साथी ऐसी बातें कहता है तो उनकी ये कोशिश और वह फीलिंग्स उनके लिए बहुत बड़ी बात होती है. यह दिखाता है कि सामने वाला व्यक्ति उन्हें कितना खास महसूस कराना चाहता है.
जया किशोरी के अनुसार, 'अक्सर लड़के अपनी फीलिंग्स को जाहिर करने में संकोच करते हैं. वे मान लेते हैं कि सामने वाले को उनके प्यार का पता है. लेकिन मेरा का सुझाव है कि बोलना जरूरी है. जब आप अपनी फीलिंग्स सामने वाले को बताते हैं तो वह रिलेशन में एक नई एनर्जी भर देता है.'
इसी 'लव लैंग्वेज' को समझकर कपल्स अपने बीच की कड़वाहट को कम कर सकते हैं और एक अच्छी लाइफ बिता सकते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क