Dahi Tadka Recipe: बोरिंग दही को कहें बाय-बाय! गर्मियों में ट्राई करें जाह्नवी कपूर का फेवरेट दही तड़का, 5 मिनट में हो जाएगा तैयार
गर्मियों के दिनों में दही, छाछ, रायता तो सभी खाते हैं, लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर दही से बनी एक खास चीज खाती हैं. जो खाने में मजे की है और उसे बनाने में भी बिल्कुल समय नहीं लगता है. एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुद दही तड़का की रेसिपी बताई थी, जिसे आप भी अपने घर पर ट्राई कर सकते हैं.
Janhvi Kapoor Dahi Tadka Recipe: बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं जो अपने खाने-पीने का बहुत ध्यान रखते हैं. हालांकि कुछ डिशेज उनको इस कदर पसंद होती हैं कि वो उसे रोजाना खाना पसंद करते हैं. इसी तरह कपूर खानदान की लाडली जाह्नवी को भी खाने के साथ दही एक खास डिश खाना बहुत पसंद है और इस बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था. जाह्नवी की यह पसंदीदा डिश गर्मियों के लिए एकदम बेस्ट है, क्योंकि इसे ठंडी-ठंडी दही से बनाया जाता है और यह डाइजेशन के लिए भी बढ़िया होती है.
Advertisement
छाछ, दही, लस्सी और रायता गर्मियों में खाकर अगर आप भी बोर हो गए हैं तो आपको जाह्नवी कपूर का फेवरेट दही तड़का एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए. महज 5 मिनट में तैयार होने वाला दही तड़का किसी भी सब्जी और दाल के साथ खाया जा सकता है, साइड डिश के लिए यह गर्मी के दिनों के लिए बेस्ट है.
जाह्नवी कपूर स्टाइल में बनाएं दही-तड़का
जाह्नवी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनको सिंपल दही की बजाय दही तड़का खाना ज्यादा अच्छा लगता है.आइए जानते हैं कि इस दही तड़का को कैसे बनाया जाता है.
दही को अच्छी तरह से फेंटने के बाद एक अलग कटोरे में निकाल कर रख लें.
एक पैन को गैस पर रखें और फिर उसमें घी, राई, जीरा और लाल मिर्च डालकर तड़का तैयार कर लें.
उसके बाद इस तड़के को दही में मिला दें और फिर इसे गर्म चावल या किसी भी डिश के साथ खाएं.
दही तड़का खाने के फायदे
Advertisement
दही तड़का न सिर्फ टेस्ट में लाजवाब होता है, बल्कि सेहत के लिए भी इसके कई बेहतरीन फायदे हैं. जब साधारण दही में राई, करी पत्ता, हींग और जीरे का तड़का लगता है, तो इसके गुण और भी बढ़ जाते हैं.
दही एक नेचुरल प्रोबायोटिक है, जिसमें अच्छे बैक्टीरिया होते हैं. तड़के में इस्तेमाल होने वाली हींग और जीरा पेट की गैस, अपच और भारीपन को दूर करने में मदद करते हैं. यह पेट को ठंडा रखता है और डाइजेस्टिव सिस्टम सुधारता है.
भयंकर गर्मी के दिनों में दही तड़का शरीर के टेम्परेचर को कंट्रोल रखने में मदद करता है. तड़के में इस्तेमाल होने वाले करी पत्ते शरीर को डिटॉक्स करते हैं और दही की तासीर ठंडी होने के कारण यह डिहाइड्रेशन से बचाता है.
दही में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. तड़के में मौजूद मसाले मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं, जो फैट बर्न करने में भी हेल्प करता है.
दही कैल्शियम और फास्फोरस का बेहतरीन सोर्स है, नियमित तौर पर इसका सेवन करने से हड्डियां और दांत दोनों ही मजबूत होते हैं, और यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों के खतरे को कम करता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क