How To Keep Flowers Fresh: पूजा के लिए लाए फूल अगले ही दिन मुरझाकर हो जाते हैं खराब? अपनाएं ये 1 ट्रिक, हफ्तेभर रहेंगे ताजे!

How To Keep Flowers Fresh: पूजा के लिए बाजार से लाए गए गेंदे और गुलाब के फूल जल्दी मुरझा जाते हैं? अगर हां, तो परेशान होना छोड़ दें. आज हम आपको फूलों को लंबे समय तक फ्रेश रखने का तरीका बताने वाले हैं, जिसकी मदद से वो ताजे बने रहते हैं.

Advertisement
फूलों को फ्रेश रखने के लिए टिश्यू पेपर और चावल का इस्तेमाल किया जाता है. (Photo: ITG) फूलों को फ्रेश रखने के लिए टिश्यू पेपर और चावल का इस्तेमाल किया जाता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:30 AM IST

How To Keep Flowers Fresh: त्योहारों हो या रोजाना की पूजा, भगवान को ताजे फूल चढ़ाने का अपना अलग ही महत्व होता है. यही वजह है कि लोग अक्सर बाजार से गेंदे, गुलाब और दूसरे खुशबूदार फूल खरीदकर लाते हैं. इन फूलों से मंदिर सजाया जाता है, पूजा की थाली तैयार होती है और घर के मंदिर की खूबसूरती भी बढ़ जाती है. लेकिन परेशानी तब होती है, जब बाजार से लाए गए ताजे फूल अगले ही दिन मुरझाने लगते हैं. ऐसे में पूजा के लिए खरीदे गए फूल जल्दी खराब हो जाते हैं और मजबूरी में उन्हें फेंकना पड़ता है.

Advertisement

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब हर बार फूलों के जल्दी मुरझाने की चिंता करने की जरूरत नहीं है. दरअसल, फूलों को खरीदकर घर लाना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें सही तरीके से स्टोर करना भी जरूरी है. कई लोग फूलों को सीधे फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन गलत तरीके से रखने पर उनकी ताजगी ज्यादा समय तक बरकरार नहीं रह पाती. अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है. एक आसान-सा हैक अपनाकर आप फूलों को लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं. चलिए जानते हैं क्या है वो ट्रिक.

फूलों को स्टोर में रखने का सही तरीका क्या है?
अक्सर लोग फूलों को स्टोर करने के लिए सीधे फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन उन्हें सही तरीके से रखना भी जरूरी है. इसके लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद एक बड़ा बाउल, टिश्यू पेपर और थोड़े से चावल की मदद से फूलों को स्टोर किया जा सकता है. इस तरीके में टिश्यू पेपर और चावल फूलों की एक्स्ट्रा नमी सोखने में मदद करते हैं, जिससे फूलों के आसपास नमी जमा होने का खतरा कम हो सकता है.

Advertisement

सबसे पहले बाउल में बिछाएं टिश्यू पेपर
सबसे पहले एक बड़ा और साफ बाउल लें. इसके तले में टिश्यू पेपर बिछा दें. ध्यान रखें कि बाउल पूरी तरह सूखा होना चाहिए, ताकि फूलों में बाहर से नमी न पहुंचे. अब टिश्यू पेपर के ऊपर थोड़े से सूखे चावल डाल दें. चावल और टिश्यू पेपर का इस्तेमाल फूलों के आसपास की एक्स्ट्रा नमी को सोखने के लिए किया जाता है.

भारी और नाजुक फूलों को अलग-अलग रखें
अब फूलों को बाउल में सही तरीके से रखना है. गेंदे जैसे भारी और मजबूत फूलों को नीचे की तरफ रखें, जबकि गुलाब की नाजुक पंखुड़ियों वाले फूलों को ऊपर रखें. इससे फूलों पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ेगा और उनकी पंखुड़ियां खराब होने के चांस कम होंगे. फूलों को बाउल में रखते समय ध्यान दें कि वे बहुत ज्यादा दबें नहीं.

ऊपर से डालें चावल, फिर टिश्यू से ढक दें 
फूलों को रखने के बाद उनके ऊपर थोड़े से सूखे चावल डालें और फिर टिश्यू पेपर से हल्के हाथों से ढक दें. ध्यान रखें कि चावल सीधे फूलों की नाजुक पंखुड़ियों पर ज्यादा मात्रा में न पड़ें. इसके बाद बाउल को फ्रिज में रख दें. फूलों को स्टोर करने के लिए फ्रिज का ऐसा हिस्सा चुनें जहां टेंपरेचर बहुत कम न हो और फूलों को फ्रीजर में बिल्कुल न रखें.

Advertisement

इन बातों का भी रखें ध्यान
फूलों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए उन्हें स्टोर करने से पहले खराब या गली हुई पंखुड़ियां हटा दें. गीले फूलों को सीधे बाउल में रखने से बचें और समय-समय पर टिश्यू पेपर में जमा नमी चेक करते रहें. अगर टिश्यू गीला हो जाए, तो उसे बदल दें. इसके साथ ही, फूलों को सेब और केले जैसे फलों के पास रखने से बचें, क्योंकि इनसे निकलने वाली एथिलीन गैस फूलों के जल्दी मुरझाने की वजह बन सकती है.

हालांकि, इस तरीके से फूलों के एक हफ्ते तक फ्रेश रहने की गारंटी नहीं है. फूल कितने दिन ताजे रहेंगे, ये उनकी किस्म, खरीदते समय उनकी ताजगी और फ्रिज के टेंपरेचर पर भी निर्भर करता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »