How to Store Malai: मलाई को इस तरह फ्रिज में करें स्टोर, महीनों तक नहीं होगी खराब और मिलेगा दोगुना घी

अगर आप भी घर में ही मलाई से घी निकालते हैं लेकिन आपकी जमा की हुई मलाई जल्दी खराब हो जाती है तो आपको उसे स्टोर करने के लिए कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखना चाहिए. यहां हम आपको कुछ ट्रिक्स बता रहे हैं जिससे मलाई महीनों तक दूध जैसी सफेद और फ्रेश रहेगी और घी भी दोगुना निकलेगा.

Advertisement
ऐसे स्टोर करें मलाई (Photo: ITG) ऐसे स्टोर करें मलाई (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:51 AM IST

भारतीय घरों में दूध से मलाई निकालकर घी बनाना एक बेहद आम बात है. लेकिन अक्सर महिलाओं की यह शिकायत होती है कि हफ्ते-दस दिन मलाई इकट्ठा करने के बाद उसमें से अजीब सी बदबू आने लगती है, उसका रंग पीला पड़ जाता है या फिर उसमें फंगस लग जाती है.

मलाई को स्टोर करने की आसान ट्रिक्स 
ऐसी मलाई से न तो अच्छा घी निकलता है और न ही वो सेहत के लिए सही होती है. अगर आप भी मलाई को लंबे समय तक सुरक्षित रखना चाहते हैं और चाहते हैं कि उससे दोगुना और दानेदार घी निकले तो आपको उसे स्टोर करने का सही तरीका पता होना चाहिए. आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान और असरदार किचन हैक्स जिनकी मदद से मलाई महीनों तक बिल्कुल फ्रेश रहेगी.

Advertisement

फ्रिज नहीं फ्रीजर का करें इस्तेमाल 
अगर आप मलाई को 10-12 दिनों से ज्यादा समय के लिए स्टोर करना चाहते हैं, तो उसे फ्रिज के नीचे वाले हिस्से में रखने के बजाय हमेशा फ्रीजर बर्फ जमने वाले हिस्से में रखें. फ्रीजर में लो-टेंपरेचर के कारण मलाई में बैक्टीरिया या फंगस नहीं पनपते और वह महीनों तक बिल्कुल ताजा बनी रहती है.

कांच या एयरटाइट प्लास्टिक डिब्बे का चुनाव 
मलाई को कभी भी खुले बर्तन या स्टील की कटोरी में खुला न छोड़ें. इसे हमेशा एक साफ, सूखे और एयरटाइट प्लास्टिक या कांच के कंटेनर में ही स्टोर करें. इससे मलाई फ्रिज की अन्य चीजों की महक नहीं सोखती और उसकी अपनी फ्रेशनेस बरकरार रहती है.

थोड़ा सा दही या जामन मिलाएं
मलाई को स्टोर करना शुरू करते ही पहले दिन डिब्बे में एक छोटा चम्मच दही (जामन) डाल दें. इसके बाद रोज उसी डिब्बे में मलाई इकट्ठा करते जाएं. दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया मलाई को खराब होने या कड़वा होने से बचाते हैं और घी निकालते समय मलाई आसानी से मक्खन छोड़ देती है.

Advertisement

घी निकालने से पहले अपनाएं ये काम
जब आपको मलाई से घी निकालना हो तो उसे फ्रीजर से 4-5 घंटे पहले बाहर निकाल लें ताकि वह रूम टेम्परेचर पर आ जाए. अगर आपने इसमें दही मिलाया था तो घी निकालने से पहले इसे एक रात बाहर छोड़ दें. इससे मलाई अच्छे से सेट हो जाएगी और मथने पर बहुत कम समय में दोगुना और खुशबूदार घी बाहर आ जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »