Plastic Bottle Reuse Tips: फेंकने जा रहे हैं कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल? रुकिए! घर के इन 8 कामों में आएगी बड़े काम

Plastic Bottle Reuse Tips: अगर आप भी खाली प्लास्टिक की बोतल को बेकार समझकर फेंक देते हैं, तो पहले इसके ये 8 शानदार इस्तेमाल जान लें. इन आसान DIY आइडियाज की मदद से आप घर और गार्डन के कई काम आसान बना सकते हैं, साथ ही प्लास्टिक वेस्ट भी कम कर सकते हैं.

Advertisement
पुरानी प्लास्टिक की बोतलों को पेंट करके आप बच्चों के लिए गुल्लक बना सकते हैं. (Photo: ITG) पुरानी प्लास्टिक की बोतलों को पेंट करके आप बच्चों के लिए गुल्लक बना सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:14 AM IST

अक्सर घर में पानी, कोल्ड ड्रिंक या जूस की प्लास्टिक की बोतल खाली होते ही आप बिना सोचे-समझे उन्हें कूड़ेदान में फेंक देते हैं. आप भी जरूर ऐसा ही करते होंगे, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो बोतल आपको बेकार लग रही है वही आपके घर के कई कामों को आसान बना सकती है? जी हां, ये खाली बोतलें ना सिर्फ घर के बल्कि आपके गार्डन में भी काम आ सकती हैं. अगर थोड़ी-सी समझदारी से सोचा जाए तो आप इन खाली बोतलों को ऐसी शानदार चीज में बदल सकते हैं, जिसे देखकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा.

Advertisement

इतना ही नहीं, प्लास्टिक की बोतलों को दोबारा इस्तेमाल करने से घर का खर्च भी कम हो सकता है और प्लास्टिक वेस्ट भी घटता है, जो पर्यावरण के लिए भी अच्छा है. अगर आप भी हर बार खाली बोतल फेंक देते हैं, तो अब ऐसा करने से पहले इन शानदार और आसान तरीकों के बारे में जरूर जान लें. हो सकता है अगली बार कोई भी प्लास्टिक की बोतल आपको बेकार नहीं, बल्कि बड़े काम की लगे.

1. पेन और स्टेशनरी ऑर्गेनाइजर बनाएं: प्लास्टिक की बोतल के नीचे के हिस्से को काटकर आप उसपर अपनी पसंद के रंग कर सकते हैं. इसमें पेन, पेंसिल, कैंची, मार्कर और अन्य छोटी-छोटी चीजें आसानी से रखी जा सकती हैं. इससे आपकी स्टडी या ऑफिस टेबल को ऑर्गेनाइज करने में मदद मिलेगी.

2. बच्चों के लिए गुल्लक तैयार करें: बोतल में सिक्के डालने के लिए ऊपर एक छोटा-सा कट लगाएं और आप उसे किसी कलर्ड पेपर, पेंट या स्टिकर्स से सजा सकते हैं. इससे बच्चों को सेविंग करने की आदत सिखाने में मदद मिल सकती है. 

Advertisement

3. पेंट पॉट या कलर पैलेट की तरह करें इस्तेमाल: अगर घर में पेंटिंग या क्राफ्ट करना पसंद करते हैं, तो बोतल के ढक्कन या कटे हुए हिस्से में अलग-अलग रंग रखकर उन्हें छोटे पेंट कंटेनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.

4. DIY क्राफ्ट आइटम बनाएं: पुरानी प्लास्टिक की बोतलों से आप सजाने वाले फूल, पेन स्टैंड, खिलौने, लैंप शेड और कई तरह की खूबसूरत क्राफ्ट की चीजें बना सकते हैं. बच्चों के स्कूल प्रोजेक्ट्स में भी ये काफी काम आती हैं.

5. छोटी-छोटी चीजों का स्टोरेज बॉक्स बनाएं: बोतल को काटकर उसमें सिलाई का सामान, बटन, मोती, क्लिप, रबर बैंड या बाकी छोटी चीजें रखी जा सकती हैं. इससे सामान इधर-उधर बिखरेगा नहीं.

6. घर की सजावट में करें इस्तेमाल: प्लास्टिक की बोतलों को कलर करके या सजाकर अट्रैक्टिव डेकोरेशन पीस, हैंगिंग डेकोर या लाइट डेकोरेशन तैयार किए जा सकते हैं. ये कम खर्च में घर को नया लुक देने का आसान तरीका है.

7. मिनी ग्रीनहाउस बनाएं: अगर आपने नया पौधा लगाया है, तो प्लास्टिक की बोतल का ऊपरी हिस्सा काटकर उसे पौधे के ऊपर ढंका जा सकता है. इससे पौधा तेज हवा, हल्की ठंड और मौसम के बदलाव से सुरक्षित रहता है और उसकी ग्रोथ भी अच्छी होती है.

8. गार्डन के लिए बनाएं वॉटरिंग कैन: बोतल के ढक्कन में छोटे-छोटे छेद कर दें और उसमें पानी भर लें. इससे पौधों में धीरे-धीरे और बराबर मात्रा में पानी डालना आसान हो जाता है. ये छोटे गार्डन और बालकनी के पौधों के लिए बहुत फायदेमंद जुगाड़ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »