How to remove sticker: नए बर्तनों पर लगा चिपचिपा जिद्दी स्टीकर नहीं हो रहा साफ? बस आजमाएं ये 3 जादुई ट्रिक्स

नए बर्तन पर लगा मजबूत प्राइस टैग या ब्रांड का स्टीकर सिरदर्द बन जाता है. कुछ सिंपल और असरदार घरेलू ट्रिक्स की मदद से बिना किसी दाग या निशान के नए बर्तनों से स्टीकर को आसानी से चमका सकते हैं.

Advertisement
नए बर्तन से स्टीकर हटाने में कुछ हैक्स काम आ सकते हैं. (Photo: AI Generated) नए बर्तन से स्टीकर हटाने में कुछ हैक्स काम आ सकते हैं. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:46 PM IST

New Utensils Cleaning Tips: किचन में जब भी कोई नया स्टील, कांच या तांबे का बर्तन आता है तो सबसे पहला काम उसका स्टीकर हटाने का होता है. कंपनियां इन स्टीकर्स को चिपकाने के लिए बेहद मजबूत ग्लू (गोंद) का इस्तेमाल करती हैं जो कि आसानी से छूटता भी नहीं है. जब आप इन स्टीकर्स को सीधे खींचकर निकालने की कोशिश करते हैं तो स्टीकर का कागज तो हाथ में आ जाता है लेकिन चिपचिपा हिस्सा बर्तन पर ही रह जाता है. इस पर जब धूल-मिट्टी जमती है या यह गैस पर चढ़ता है तो वह जगह पूरी तरह काली और भद्दा दिखने लगती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ आसान ट्रिक्स से इन स्टीकर को मिनटों में साफ किया जा सकता है. तो आइए बर्तनों का स्टीकर बिना खरोंचे कैसे निकालें, इस बारे में जान लीजिए.

Advertisement

गैस की आंच दिखाएगी कमाल

स्टील, एल्युमिनियम या तांबे के बर्तनों से स्टीकर हटाने का सबसे पुराना और असरदार तरीका है गर्मी का इस्तेमाल. दरअसल, हीट मिलने से स्टीकर के पीछे लगी गोंद ढीली पड़ जाती है. इसके लिए आप नए बर्तन को गैस स्टोव पर बिल्कुल धीमी आंच पर महज 20 से 30 सेकंड के लिए रखें. जैसे ही बर्तन थोड़ा गर्म होगा, स्टीकर के कोने अपने आप उठने लगेंगे.

अब एक चिमटी या कपड़े की मदद से स्टीकर को एक कोने से पकड़कर धीरे से खींच लें. पूरा स्टीकर बिना एक भी दाग छोड़े आसानी से बाहर आ जाएगा. कांच के बर्तनों के लिए आप हेयर ड्रायर की गर्म हवा का इस्तेमाल कर सकते हैं.

कुकिंग ऑयल और बेकिंग सोडा

यदि हीट देने के बाद भी थोड़ी बहुत गोंद बर्तन पर रह गई है तो घर में मौजूद कुकिंग ऑयल आपकी मदद कर सकता है. आप नारियल का तेल, जैतून का तेल या वेजिटेबल ऑयल सीधे स्टीकर वाले हिस्से पर लगा दें और इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद एक टिशू पेपर से रगड़कर इसे साफ कर लें. अधिक जिद्दी दागों के लिए तेल में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बना लें और उसे दाग पर रगड़ें, चिपचिपापन पूरी तरह गायब हो जाएगा.

Advertisement

वाइट विनेगर

कांच और प्लास्टिक के बर्तनों के लिए वाइट विनेगर (सफेद सिरका) सबसे सेफ और बेस्ट माना जाता है. एक बाउल में थोड़ा गुनगुना पानी लें और उसमें दो चम्मच विनेगर मिला लें.

अब बर्तन के स्टीकर वाले हिस्से को इसमें 5 मिनट के लिए डुबोकर रखें. विनेगर के एसिडिक गुण ग्लू को पूरी तरह बेअसर कर देते हैं, जिससे स्टीकर अपने आप पानी में तैरने लगता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »