Soya Chaap Masala Recipe: जब घर पर बनाएंगे होटल जैसा मसालेदार सोया चाप, नॉनवेज खाने वाले भी पूछेंगे रेसिपी!

अगर आप शाकाहारी हैं और नॉनवेज जैसा स्वाद चाहते हैं, तो यह चटपटी सोया चाप रेसिपी आपके लिए है. आसान मसालों और रिच ग्रेवी के साथ तैयार यह डिश रोटी या नान के साथ लाजवाब लगती है, घर पर होटल जैसा स्वाद पाने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप इस रेसिपी को आजमाएं.

Advertisement
सोयाबीन प्रोटीन का बेस्ट सोर्स माना जाता है. (PHOTO:ITG/AI) सोयाबीन प्रोटीन का बेस्ट सोर्स माना जाता है. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST

How to make Soya Chaap at home: गर्मियों में कुछ लोगों को ज्यादा मसालेदार और नॉनवेज डाइजेस्ट नहीं हो पाता है, लेकिन कभी-कभी मसालेदार ग्रेवी वाली सब्जी खाने का मन करता है. तो आपके लिए 'शाकाहारियों के चिकन' की रेसिपी एकदम परफेक्ट है. जो लोग नॉनवेज नहीं खाते हैं वो शादी-पार्टी में अक्सर ही इस सब्जी को बनाते हैं. जो दिखने में ही नहीं बल्कि स्वाद में भी नॉनवेज से कम नहीं लगती है. हम सोया चाप की बात कर रहे हैं, जिसे घर पर बनाना भी बहुत आसान है. 

Advertisement

मगर दिक्कत तब आती है जब घर पर मसालेदार सोया चाप का स्वाद बिल्कुल भी होटल और शादी वाला नहीं होता है. अगर आप भी उन लोगों में हैं जिन्हें मसालेदार और रिच ग्रेवी वाली सोया चाप खाना पसंद है. तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि हम आपको एक ऐसी खास रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिससे आप भी आसानी से अपने घर पर शादी और होटल वाली मसालेदार सोया चाप की सब्जी बना पाएंगे. 

मसालेदार सोया चाप इतनी टेस्टी बनेगी कि नॉनवेज खाने वाले भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे. खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है और यह रोटी, नान या जीरा राइस हर चीज के साथ खूब जंचती है.

प्रोटीन से भरपूर सोया चाप

सोया चाप को बनाने के लिए सोया चंक्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन से भरपूर होता है. सोया चाप की ग्रेवी और इसकी बनावट काफी हद तक नॉनवेज जैसी लगती है. यही वजह है कि शाकाहारी लोग इसे बेहद पसंद करते हैं और इसको शाकाहारियों का चिकन भी कहा जाता है. मसालेदार ग्रेवी में पकने के बाद इसका स्वाद और भी शानदार हो जाता है, आइए हम आपको होटल स्टाइल सोया चाप घर पर कैसे बनाएं बताते हैं.

Advertisement

चटपटी सोया चाप बनाने के लिए सामग्री

  • 250 ग्राम सोया चाप
  • 2 प्याज बारीक कटे हुए
  • 2 टमाटर की प्यूरी
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 2 हरी मिर्च
  • 1/2 कप दही
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
  • तेल या बटर
  • नमक 

सोया चाप बनाने का आसान तरीका

  1. सबसे पहले सोया चाप को हल्का उबाल लें ताकि वह नरम हो जाए. इसके बाद इसे छोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. अब एक पैन में थोड़ा तेल या बटर गर्म करें और सोया चाप को हल्का गोल्डन होने तक फ्राई कर लें.
  3. दूसरे पैन में तेल डालकर कटा हुआ प्याज भूनें. जब प्याज गोल्डन हो जाए तो उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें.
  4. जब मसाला पक जाए तब पैन में टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छे से पकाएं. अब सारे सूखे मसाले और नमक डालें.
  5. जब मसालों से तेल अलग होने लगे तो गैस को लो करके इसमें दही डालकर लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं.
  6. अब पैन में फ्राई की हुई सोया चाप डालें और मसालों में अच्छी तरह मिलाएं.
  7. मसाले में सोया चाप के मिक्स हो जाने के बाद थोड़ा पानी डालकर पांच से सात मिनट तक पकाएं.
  8. आखिर में कसूरी मेथी और गरम मसाला ऊपर से डालकर मिलाएं.
  9. आप चाहे तो ऊपर से थोड़ा बटर डाल सकते हैं, इससे करी का टेस्ट और भी बढ़ जाता है.

खाने का मजा हो जाएगा दोगुना

Advertisement

गरमा-गरम सोया चाप करी बटर नान, तंदूरी रोटी के अलावा पुलाव के साथ भी बेहद मजेदार लगती है. जो लोग नॉनवेज नहीं खाते हैं, वो अधिकतर सोया-चाप अपने घरों में बनाते हैं, हालांकि होटल वाला टेस्ट घर पर नहीं आता है, लेकिन अगर आप इस रेसिपी को फॉलो करते हैं तो आप घर बैठे ही होटल वाला सोया चाप बनाकर खा सकते हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement