Rajasthani Kadhi Kachori: लंच में घर पर बनाएं राजस्थान की मशहूर कढ़ी-कचौड़ी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले!

अगर आप भी चटपटा खाने के शौकीन हैं, तो इस बार अजमेर की फेमस कढ़ी-कचौड़ी जरूर ट्राई करें. कुरकुरी मसालेदार मूंग दाल कचौड़ी और खट्टी-तीखी कढ़ी का यह कॉम्बिनेशन स्वाद में लाजवाब है. इसे घर पर आसानी से बनाने के लिए देखें यह स्टेप-बाय-स्टेप आसान रेसिपी.

Advertisement
कचौड़ी के साथ राजस्थान में लोग कढ़ी खाते हैं. (PHOTO:AI) कचौड़ी के साथ राजस्थान में लोग कढ़ी खाते हैं. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

How to Make Kadhi Kachori : भारत में लोग चटपटा खाना बहुत पसंद करते हैं, बाजारों में तरह-तरह की चीजें मिलती है. कचौड़ी तो आपने जरूर खाई होगी, अभी तक आपने आलू की सब्जी और मोठ दाल के साथ कचौड़ी का मजा ही लिया होगा, लेकिन क्या आपने कभी कढ़ी के साथ कचौड़ी खाई है.  अजमेर, खाटू श्माय मंदिर के पास और राजस्थान के कई इलाकों में कचौड़ी को कढ़ी के साथ खाया जाता है और इसका स्वाद भी अलग और मजेदार होता है.

Advertisement

एक बार आलू की सब्जी की जगह कढ़ी के साथ कचौड़ी आपने टेस्ट कर ली तो आप इसके फैन हो जाएंगे. यह डिश बाहर से कुरकुरी और अंदर से मसालेदार होती है, जबकि खट्टी-तीखी कढ़ी इसके स्वाद को और भी खास बना देती है. इसे बनाना जितना आसान है, खाने में उतनी ही स्वादिष्ट लगती है. आप भी एक बार तो घर पर अजमेर की फेमस कढ़ी-कचौड़ी जरूर बनाकर देखें.

कढ़ी-कचौड़ी के लिए जरूरी सामग्री

कचौरी के लिए

  • 2 कप मैदा
  • 3 बड़े चम्मच घी
  • स्वादानुसार नमक
  • पानी
  • तलने के लिए तेल

स्टफिंग के लिए

  • ½ कप भीगी हुई मूंग दाल
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • चुटकीभर हींग
  • नमक स्वादानुसार

कढ़ी के लिए

  • 1 कप खट्टा दही
  • 2 बड़े चम्मच बेसन
  • 4 कप पानी
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी
  • नमक स्वादानुसार
  • तड़के के लिए राई, जीरा, हींग, करी पत्ता और साबुत लाल मिर्च

स्टेप बॉय स्टेप बनाएं कढ़ी-कचौड़ी

Advertisement
  1. सबसे पहले मैदा में घी और नमक मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंध लें. इसे 20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  2. अब भीगी हुई मूंग दाल को दरदरा पीस लें. एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें हींग व सौंफ डालें. इसके बाद दाल, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर पांच से सात मिनट तक भून लें. स्टफिंग ठंडी होने दें.
  3. अब आटे की छोटी लोई बनाकर उसमें दाल का मिक्सर भरें और अच्छी तरह बंद कर दें. कड़ाही में तेल गर्म करें और धीमी आंच पर कचौड़ियों को गोल्डन और कुरकुरा होने तक तल लें.
  4. कढ़ी बनाने के लिए दही, बेसन, हल्दी, नमक और पानी को अच्छी तरह फेंट लें. इस मिक्सर को गैस पर चढ़ाकर लगातार चलाते हुए उबाल आने दें. फिर 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
  5. आखिर में एक छोटे पैन में तेल गर्म करें. उसमें राई, जीरा, हींग, करी पत्ता और साबुत लाल मिर्च का तड़का लगाकर कढ़ी में डाल दें. दो से तीन मिनट और पकाएं.

अब गरमा-गरम कचौड़ी को कढ़ी के साथ परोसें. चाहें तो ऊपर से हरा धनिया डालें और साथ में हरी चटनी या इमली की चटनी भी सर्व करें. घर पर बनी अजमेर स्टाइल कढ़ी-कचौड़ी का स्वाद पूरे परिवार को जरूर पसंद आएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »