Rajasthani Chana-Moong Dal: न लहसुन, न टमाटर, घर के मसालों से बनाएं राजस्थानी चना-मूंग दाल, शेफ संजीव कपूर ने बताई आसान रेसिपी

नॉर्मल दाल तो आपके घरों में बनती होगी, लेकिन एक बार रोटी और चावल के साथ में राजस्थानी दाल बनाकर देखिए. शेफ संजीव कपूर स्टाइल में चना-मूंग दाल बनाकर देखिए, इसमें न तो लहसुन और न ही टमाटर डालने की जरूरत पड़ती है.

Advertisement
चना और मूंग दाल को मिलाकर बना सकते हैं. (PHOTO:ITG) चना और मूंग दाल को मिलाकर बना सकते हैं. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:02 PM IST

Rajasthani Chana-Moong Dal: रोज-रोज एक जैसी दाल खाकर अगर आप भी बोर गए हैं और कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो एक बार लंच में राजस्थानी दाल बनाकर देखिए. दालें प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स मानी जाती हैं और इसलिए दालों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.राजस्थान में मूंगदाल की वड़ी तो खूब बनाई जाती है, लेकिन एक बार मूंग और चना दाल मिक्स ट्राई कीजिए. इसे बनाने में ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती है, लेकिन इसे बनाने के लिए आपको कई सारी चीजों की जरूरत होती है. 

Advertisement

जाने-माने शेफ संजीव कपूर ने राजस्थानी दाल की रेसिपी शेयर की है, जिसे बनाने के लिए आपको चना और मूंग दाल चाहिए होंगे. चावल और रोटी के साथ आप इस दाल को परोस सकते हैं, इसके लिए आपको बाजार से कुछ खरीदने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, रसोई में मौजूद देसी मसालों से ही यह आसानी से बन जाती है. आइए आपको राजस्थानी चना-मूंग दाल बनाने का तरीका बताते हैं. 

चना-मूंग दाल के लिए सामग्री

  • चना दाल – ½ कप
  • मूंग दाल – ½ कप
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
  • हल्दी – ½ छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • देसी घी – 1-2 बड़े चम्मच
  • हींग – 1 चुटकी
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर – थोड़ा सा

चना-मूंग दाल बनाने का आसान तरीका

Advertisement

दाल तैयार करें

चना और मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर कुकर में डालें, इसमें अदरक, हल्दी, नमक और पानी डालकर कुकर बंद कर दें. दाल को अच्छी तरह गलने तक पकाएं. कुकर का प्रेशर निकलने के बाद दाल को हल्का सा घोट लें, ताकि दाल एकसार हो जाए. ध्यान रखें कि दाल को बिल्कुल चिकना या हलवा जैसा नहीं करना है. 

दाल में तड़का लगाएं

एक पतीले में देसी घी गर्म करें. इसमें हींग और जीरा डालें. अब बारीक कटा प्याज डालकर हल्का लाल होने तक भूनें. प्याज के हल्का लाल होते ही लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं.

अब उबली हुई दाल तड़के में डालकर अच्छी तरह मिला दें. दाल को धीमी आंच पर कुछ मिनट पकने दें. आखिर में थोड़ा सा अमचूर पाउडर डालकर मिलाएं. जब दाल के ऊपर घी दिखाई देने लगे, गैस बंद कर दें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »