How to Make Lemon water: चिलचिलाती गर्मी में बिना चीनी ऐसे बनाएं मीठा-मीठा नींबू पानी, शरीर रहेगा ठंडा-ठंडा

नींबू पानी गर्मियों में हर किसी को पीना पसंद होता है लेकिन इसमें चीनी का काफी इस्तेमाल होता है और रोज-रोज चीनी वाला नींबू पानी सेहत के लिए अच्छा नहीं है. यहां हम आपको बिना चीनी मीठा नींबू पानी बनाने का तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
बिना चीनी वाला शरबत (Photo: ITG) बिना चीनी वाला शरबत (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:09 PM IST

How to Make Lemon water: गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट और कूल रखने के लिए नींबू पानी से बेहतर कुछ नहीं. लेकिन अगर आप वजन बढ़ने या डायबिटीज के डर से चीनी से परहेज कर रहे हैं तो बिना चीनी के भी एकदम टेस्टी, मीठा और रिफ्रेशिंग नींबू पानी तैयार किया जा सकता है.

इसे बनाने के लिए आप चीनी की जगह शहद मिश्री (धागे वाली), गुड़ या स्टीविया का इस्तेमाल कर सकते हैं. यहां हम शहद और पुदीने के ट्विस्ट के साथ एक बेहतरीन रेसिपी शेयर कर रहे हैं. 

Advertisement

सामग्री 
नींबू: 1 बड़ा (रस निकाला हुआ)

शहद: 1 से 2 चम्मच (स्वादानुसार)

पुदीना पत्ती: 5-6 (क्रश की हुई)

काला नमक: आधा छोटा चम्मच

भुना जीरा पाउडर: एक चुटकी

ठंडा पानी या बर्फ के टुकड़े: आवश्यकतानुसार

बनाने का तरीका 
शहद और नींबू का मिश्रण: सबसे पहले एक बड़े गिलास में नींबू का रस और शहद डालें. दोनों को अच्छे से चम्मच से मिला लें ताकि शहद गाढ़ा न रहे.

मसाले और पुदीना जोड़ें: अब इसमें काला नमक, भुना जीरा पाउडर और क्रश की हुई पुदीने की पत्तियां डालें. पुदीना पेट को अंदर से ठंडक देगा.

पानी और बर्फ: गिलास में एकदम ठंडा पानी डालें और अच्छी तरह स्टिर करें. ऊपर से 2-3 बर्फ के टुकड़े डालें.

पुदीना की पत्तियों के साथ सर्व करें: आपका रिफ्रेशिंग, नेचुरल स्वीटनर वाला नींबू पानी तैयार है. इसे पुदीने की पत्ती से गार्निश करके सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »