Nimbu Masala Recipe: काली मिर्च डालकर घर पर बनाएं बाजार जैसा नींबू मसाला, चुटकी भर डालते ही बदल जाएगा स्वाद, नोट करें रेसिपी

Nimbu Masala Recipe: नींबू का रस निकालने के बाद उसके छिलकों को फेंकने की बजाय आप उनसे बाजार में मिलने वाली नींबू मसाला तैयार कर सकते हैं. नींबू मसाले का इस्तेमाल शिकंजी के अलावा फ्रेंच फ्राइज, पॉपकॉर्न, भुनी हुई सब्जियों और चाट भी कर सकते हैं. आइए आपको घर पर नींबू मसाला या लेमन पेपर सीजनिंग बनाने का तरीका बताते हैं.

Advertisement
नींबू के छिलके बड़े काम के होते हैं.   (PHOTO:AI) नींबू के छिलके बड़े काम के होते हैं. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST

Nimbu Masala Recipe: नींबू का इस्तेमाल खाने में कई तरीके से किया जाता है, सलाद, अचार, चटनी, जूस और खाने में भी नींबू का रस लोग डालते हैं. नींबू मसाला बाजार में खूब बिकता है, क्योंकि यह चिकन-फिश के अलावा पॉपकॉर्न और कई तरह की डिशेज को मैरिनेट करने का उनका स्वाद बढ़ाने के लिए डाला जाता है. मगर क्या आप जानते हैं कि नींबू मसाला को आप घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं. नींबू मसाला बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ती है और एक बार इस्तेंमाल करने के बाद आपका इसका इस्तेमाल कई दिनों तक कर सकते हैं. 

Advertisement

नींबू का रस निकालने के बाद अक्सर उसके छिलकों को फेंक दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन छिलकों से घर पर चटपटा नींबू मसाला भी बनाया जा सकता है?  इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती है और घर पर आप इसको बनाना बहुत आसान है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

नींबू मसाला बनाने के लिए सामग्री

  • नींबू के छिलके- जरूरत के अनुसार
  • काला नमक- स्वादानुसार
  • ओरिगैनो पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • सिट्रिक एसिड- चुटकी भर या स्वादानुसार
  • चीनी- 1 छोटा चम्मच
  • भुना जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • काली मिर्च के दाने- 10

नोट: मसालों की मात्रा नींबू के छिलकों की मात्रा और अपने स्वाद के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं.

Advertisement

नींबू मसाला बनाने का तरीका

सबसे पहले नींबू के छिलकों को अच्छी तरह धोकर साफ कपड़े से पोंछ लें. अब इन्हें लंबा-लंबा काट लें. ध्यान रखें कि छिलकों पर ज्यादा गूदा न लगा हो, क्योंकि इससे इन्हें सूखने में समय लग सकता है.

कटे हुए नींबू के छिलकों को एक साफ प्लेट या थाली में फैलाकर धूप में रख दें. इन्हें तब तक सुखाएं, जब तक ये पूरी तरह सूखकर कड़क न हो जाएं. 

अब सूखे नींबू के छिलकों को मिक्सर जार में डालें. इसमें काला नमक, ओरिगैनो पाउडर, सिट्रिक एसिड, चीनी, भुना जीरा, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च के दाने डाल दें.

सभी चीजों को मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें. अगर आपको मसाले में हल्का दरदरा टेक्सचर पसंद है, तो इसे बहुत ज्यादा बारीक पीसने की जरूरत नहीं है.

तैयार नींबू मसाले को एक प्लेट में निकाल लें. अगर इसमें छिलकों के कुछ बड़े टुकड़े रह गए हैं, तो उन्हें अलग से पीस सकते हैं.

नींबू मसाला स्टोर करते समय रखें ध्यान

नींबू के छिलकों को पूरी तरह सुखाना सबसे जरूरी है. अगर उनमें थोड़ी भी नमी रह गई, तो मसाला जल्दी खराब हो सकता है. इसलिए पीसने के  बाद मसाला ठंडा होने के बाद ही इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें. इसे हमेशा साफ और सूखे चम्मच से निकालें और नमी से दूर रखें.इस तरह आप घर पर बचे हुए नींबू के छिलकों से स्वादिष्ट लेमन पेपर सीजनिंग तैयार कर सकते हैं.
 
नींबू मसाले का कैसे करें इस्तेमाल 

Advertisement

इस मसाले में नींबू की खटास, काली मिर्च का तीखापन और दूसरे मसालों का स्वाद मिलता है. इसे आप फ्रेंच फ्राइज, पॉपकॉर्न, भुनी हुई सब्जियों और चाट जैसी चीजों पर छिड़ककर खा सकते हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »