Gajar Ka Halwa: बाजार से खरीदना छोड़ें, बिना खोया केवल दूध और बादाम डालकर बनाएं टेस्टी गाजर का हलवा, इस ट्रिक से बनेगा झटपट

Gajar Ka Halwa: अगर आपको भी गाजर का हलवा पसंद है और तो इसके लिए आपको सर्दियों में मिलने वाली लाल गाज का इंतजार करने और खोया बनाने की जरूरत नहीं है. मार्केट में मौजूद नारंगी गाजर से भी आप टेस्टी हलवा बना सकते हैं.

Advertisement
गाजर का हलवा (Photo: ITG) गाजर का हलवा (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST

Gajar Ka Halwa: सर्दियों का मौसम आते ही हर घर में मीठे के तौर पर सबसे पहली पसंद गाजर का हलवा ही होता है. हालांकि अभी सर्दियां आने और उस मौसम में मिलने वाली लाल गाजर आने में अभी टाइम है. लेकिन अभी मार्केट में मिल रही नारंगी गाजर से भी बढ़िया हलवा बनाया जा सकता है. अक्सर लोग खोया (मावा) न होने या फिर घंटों गाजर घिसने और पकाने के डर से इसे घर पर बनाने से कतराते हैं और बाजार से महंगा हलवा खरीद लाते हैं. अगर आप भी खोया न होने की वजह से हलवा बनाने से कतराते हैं तो अब बाजार का मिलावटी हलवा खरीदना छोड़ दीजिए.

Advertisement

केवल गाढ़ा दूध, देसी घी और पिसे हुए बादाम की एक छोटी सी ट्रिक से आप घर पर ही एकदम हलवाई जैसा मलाईदार और दानेदार गाजर का हलवा तैयार कर सकते हैं. यह हलवा स्वाद में तो लाजवाब होता ही है, साथ ही सेहत के लिहाज से भी एकदम शुद्ध और पौष्टिक होता है.

सामग्री
लाल गाजर: 1 किग्रा (कद्दूकस की हुई या बारीक कटी हुई)

फुल क्रीम दूध: 1 लीटर

बादाम: 15-20 (उबले, छिले और दरदरे पिसे हुए)

चीनी: 1 कप (स्वादानुसार)

देसी घी: 3-4 बड़े चम्मच

इलायची पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच

कटे हुए मेवे (काजू, पिस्ता): सजावट के लिए

बनाने की सरल विधि
एक भारी तले की कढ़ाई या कुकर में कद्दूकस की हुई गाजर और 1 लीटर फुल क्रीम दूध डालकर मध्यम आंच पर उबलने दें.

इसे बीच-बीच में चलाते रहें. जब दूध घटकर आधा रह जाए, तो इसमें उबले और दरदरे पिसे हुए बादाम का पेस्ट मिला दें. बादाम का पेस्ट गाजर के हलवे को बिना खोया के भी एकदम मलाईदार और दानेदार टेक्सचर देता है.

Advertisement

जब पूरा दूध सूख जाए, तो इसमें चीनी डालें. चीनी डालते ही हलवा थोड़ा पानी छोड़ेगा, इसे पूरी तरह सूखने दें. अब इसमें 3-4 चम्मच देसी घी डालकर 5-7 मिनट तक अच्छे से भूनें.

जब हलवे से घी अलग होने लगे और रंग गहरा लाल हो जाए, तो इसमें इलायची पाउडर और ऊपर से कटे हुए काजू-बादाम मिलाकर गैस बंद कर दें. आपका गरमा-गरम गाजर का हलवा तैयार है!

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »