How to Make Dal Ki Dulhan: मई के आखिरी दिनों में गर्मी अपने प्रचंड रूप में आ गई है और इस समय खाने का मन नहीं करता है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हल्की तो हैं, लेकिन खाने में लाजवाब भी है. हम जिस डिश की बात कर रहे हैं, उसे आप चावल, रोटी और रायते के साथ चटकारे लेकर खाएंगे.
अगर आपका सिंपल दाल बनाने का मन नहीं है या फिर आप सिर्फ एक ही चीज बनाना चाहते हैं तो आप बिहार और उत्तर प्रदेश की फेमस, पारंपरिक और पौष्टिक डिश दाल की दुल्हन बना सकते हैं. इसे यूपी के कुछ हिस्सों में 'दाल पीठा' या 'दाल ढोकली' भी कहा जाता है, जो एक कंपलीट मील का काम करता है.
इसका यह अनोखा नाम इसलिए पड़ा क्योंकि अरहर यानी तुअर की गाढ़ी दाल में डूबे हुए आटे के पीठे की शेप बिल्कुल एक ट्रेडिशनल घूंघट या दुल्हन के लहंगे जैसी दिखाई देती है.
दाल की दुल्हन गर्मियों में लोग सबसे ज्यादा बनाते हैं और इसके अलावा यह हेल्थ के लिए भी अच्छी होती है. क्योंकि इसे बनाने में बहुत ही कम तेल या घी का इस्तेमाल होता है. आटे की पीठे को सीधे उबलती हुई दाल में पकाया जाता है, जिससे यह जल्दी डाइजेस्ट भी हो जाती है.
अरहर की दाल में भरपूर प्रोटीन पाया जाता है और गेहूं के आटे से सही मात्रा में कार्बोहाइड्रेट मिलता है. इसके अलावा जब घर में सब्जी न हो या कुछ हल्का और टेस्टी खाने का मन हो, तो यह बेस्ट ऑप्शन है. इसे आप मिनटों में ही बना सकते हैं और यह बच्चे से लेकर बड़ों सभी को पसंद आएगा.
दाल की दुल्हन के लिए चाहिए ये सामग्री
दाल पीठा बनाने के लिए 1 कप अरहर (तुअर) की दाल, हल्दी, नमक, पानी, 1 कप गेहूं का आटा, आधा चम्मच अजवाइन, थोड़ा सा नमक, घी, जीरा, हींग, बारीक कटा लहसुन, हरी मिर्च, प्याज, टमाटर और हरा धनिया लेना है.
इस आसान तरीके से बनाएं दाल पेठा
हर चीज को खाने का अपना एक तरीका होता है, उसी तरह दाल की दुल्हन को भी बिहार और यूपी में आलू या बैंगन का चोखा, हरी चटनी, आम के अचार और प्याज के साथ खाया जाता है. इसके अलावा ऊपर से एक चम्मच देसी घी इसका कलर और टेस्ट दोनों को ही दोगुना कर देता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क