Dahi Shimla Mirch Recipe: बेसन-दही से बनाएं टेस्टी शिमला मिर्च की सब्जी, रोटी के साथ लगेगी टेस्टी, मिनटों में होगी तैयार!

दही शिमला मिर्च की सब्जी रोजाना के खाने में नया स्वाद एड सकती है. शिमला मिर्च, दही, भुनी मूंगफली और कुछ आम मसालों से बनने वाली यह स्वादिष्ट सब्जी करीब 30 मिनट में तैयार हो जाती है. इसे गरमागरम रोटी, पराठे या चावल के साथ परोस सकते हैं. आइए आपको इसी आसान रेसिपी बताते हैं.

Advertisement
शिमला मिर्च की सब्जी झटपट बनती है. (PHOTO:AI) शिमला मिर्च की सब्जी झटपट बनती है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:27 AM IST

Dahi Shimla Mirch Recipe: शिमला मिर्च की हर बार एक जैसी सब्जी खाकर अगर आप बोर हो गए हैं और कुछ नया बनाने का मन है, तो दही शिमला मिर्च की सब्जी ट्राई कर सकते हैं. यह उत्तर भारत में बनने वाली एक स्वादिष्ट डिश है, जिसे शिमला मिर्च, दही और घर में मौजूद कुछ आम मसालों की मदद से तैयार किया जाता है.

Advertisement

दही की हल्की खटास, मूंगफली का कुरकुरापन और मसालों का स्वाद इस सब्जी को खास बनाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. आप इसे लंच या डिनर में रोटी, पराठे या चावल के साथ परोस सकते हैं. आइए आपको दही-शिमला मिर्च की सब्जी बनाने का आसान तरीका बताते हैं. 

दही शिमला मिर्च बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • शिमला मिर्च – 150 ग्राम
  • दही – आधा कप
  • प्याज – 100 ग्राम
  • भुनी हुई मूंगफली – 2 बड़े चम्मच
  • बेसन – 1 बड़ा चम्मच
  • सरसों का तेल – 2 बड़े चम्मच
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • बारीक कटा लहसुन – 1 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च – 1 छोटा चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • कसूरी मेथी – 1 बड़ा चम्मच
  • हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच

दही शिमला मिर्च बनाने का तरीका

Advertisement

सब्जियां तैयार करें

सबसे पहले शिमला मिर्च को पतले टुकड़ों में काट लें. प्याज को भी लंबाई में पतला काटें. भुनी हुई मूंगफली को दरदरा पीस लें और दही को अच्छी तरह फेंटकर एक तरफ रख दें.

शिमला मिर्च में मसाले मिलाएं

एक बड़े बर्तन में कटी शिमला मिर्च, प्याज, दरदरी मूंगफली, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. सभी टुकड़ों पर मसाले अच्छी तरह लगने दें.

तेल में तड़का लगाएं

अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालकर चटकने दें. इसके बाद कटा हुआ लहसुन और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें.

शिमला मिर्च पकाएं

मसालों में मिली शिमला मिर्च और प्याज कड़ाही में डाल दें. अच्छी तरह मिलाकर लो फ्लेम कर दें. ढक्कन लगाकर करीब 10 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में सब्जी चलाते रहें, ताकि वह तले में न लगे.

बेसन और दही मिलाएं

अब इसमें बेसन डालकर 2 मिनट तक भूनें. इसके बाद फ्लेम लो रखें और फेंटा हुआ दही धीरे-धीरे डालते हुए लगातार चलाएं. ढक्कन लगाकर करीब 5 मिनट तक पकने दें.

तैयार करें और परोसें

आखिर में कसूरी मेथी और कटा हुआ हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें. दही शिमला मिर्च की सब्जी तैयार है. इसे गरमागरम रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसें.

Advertisement

टिप: दही डालते समय आंच धीमी रखें और उसे लगातार चलाएं. इससे दही के फटने के चांस कम होते हैं और सब्जी का स्वाद भी अच्छा रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »