Crispy Chicken Pakoda: आलू-प्याज छोड़िए, शाम के नाश्ते में ट्राई करें क्रिस्पी चिकन पकौड़े; चटकारे लेकर खाएंगे घरवाले

बारिश के मौसम में आलू, प्याज और गोभी के पराठे लोग अक्सर ही बनाते हैं. लेकिन अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो एक बार घर पर क्रिस्पी चिकन पकौड़े बनाकर खाएं. चिकन पकौड़े खाने के बाद आप बाकी पकौड़े खाना भूल जाएंगे, आइए आपको इसको बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं.

Advertisement
चिकन को अच्छी तरह से साफ करके ही खाना चाहिए. (PHOTO:AI) चिकन को अच्छी तरह से साफ करके ही खाना चाहिए. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:30 PM IST

Crispy Chicken Pakoda Recipe: बारिश के मौसम में चटपटा, क्रिस्पी खाने का मन करता है और शाम के नाश्ते में चाय के साथ अगर कुछ टेस्टी खाने को मिल जाए तो मजा दोगुना हो जाता है. चाय के साथ समोसे, कचौड़ी और पकौड़े खाना तो लाजमी है और घरों में प्याज, आलू, गोभी और पालक के पकौड़े अक्सर ही बनते हैं. मगर लेकिन अगर आप कुछ नया और टेस्टी खाना चाहते हैं तो एक बार चिकन पकौड़े बनाकर खाएं.

Advertisement

गरमा-गरम चाय क्रिस्पी चिकन पकौड़ा मिल जाए तो खाने का अलग ही मजा आएगा. बाहर से सुनहरा और कुरकुरा, अंदर से जूसी और मसालेदार यह चिकन पकौड़ा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा. अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती. आइए आपको घर पर चिकन पकौड़ा बनाने का तरीका बताते हैं.

चिकन पकौड़ा बनाने के लिए सामग्री

  • 500 ग्राम बोनलेस चिकन (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1 कप बेसन
  • 2 बड़े चम्मच चावल का आटा
  • 2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच अजवाइन
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • स्वादानुसार नमक
  • जरूरत अनुसार पानी
  • तेल

इस तरीके से बनाएं चिकन पकौड़ा 

Advertisement
  1. चिकन पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह से पानी धो लें, ताकि उसकी सारी गंदगी निकल जाएं.  चिकन की सब्जी हो या फिर पकौड़ा ही क्यों ना बनाना हो, उसको मेरिनेट करना सबसे जरूरी होता है. 
  2. मेरिनेट करने के लिए एक बड़े कटोरे में चिकन डालें और उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला, काली मिर्च, नमक और नींबू का रस मिलाकर 20 से 30 मिनट के लिए मेरिनेट होने दें.
  3. इसके बाद मेरिनेट किए हुए चिकन में बेसन, चावल का आटा, कॉर्न फ्लोर, अजवाइन, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें.
  4. जरूरत के अनुसार थोड़ा-सा पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करें ताकि मसाला चिकन पर अच्छी तरह चिपक जाए.
  5. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें, तेल अच्छी तरह गर्म होने पर गैस को मिडियम रखें और चिकन के टुकड़ों को एक-एक करके डालें.
  6. चिकन के पीस को 6 से 8 मिनट तक सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें. तैयार चिकन पकौड़ों को टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि उसका एक्सट्रा तेल निकल जाए. 

चिकन पकौड़ा ऐसे करें सर्व 

गरमा-गरम चिकन पकौड़ों को पुदीने की चटनी, टमाटर सॉस या तीखी हरी चटनी के साथ परोसें. इसके अलावा साथ में अगर मसाला चाय या अदरक वाली चाय मिल जाए तो स्वाद कई गुना बढ़ा जाएगा.

Advertisement

प्रो टिप:

  • बेसन के साथ चावल का आटा और कॉर्न फ्लोर जरूर मिलाएं, इससे पकौड़े ज्यादा कुरकुरे बनते हैं.
  • चिकन को कम से कम 20 से 30 मिनट मेरिनेट करें.
  • बहुत पतला बैटर न बनाएं. 
  • तेल बहुत ठंडा या बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए.
  • ज्यादा क्रिस्पी टेक्सचर के लिए चिकन को डबल फ्राई भी कर सकते हैं.
  • चिकन पूरी तरह पका होना चाहिए, वरना यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »