Collegen Night Cream: उम्र से पहले झलक रहा बुढ़ापा? घर में बनाएं नेचुरल एंटी एजिंग नाइट क्रीम, झुर्रियों और ढीली स्किन की छुट्टी

Collegen Night Cream: अगर आपकी स्किन भी वक्त से पहले ढीली और डल दिखने लगती है तो यहां हम आपको घर पर ही नेचुरल और असरदार एंटी एजिंग कोलेजन क्रीम बनाने का तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
कोलेजन क्रीम (Photo: ITG) कोलेजन क्रीम (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:16 PM IST

तनाव, प्रदूषण और बढ़ती उम्र के कारण अक्सर 30-35 की उम्र पार करते ही चेहरे पर फाइन लाइन्स, झुर्रियां और ढीलापन दिखाई देने लगता है. ऐसा त्वचा में प्राकृतिक कोलेजन का स्तर घटने के कारण होता है. इसके लिए बाजार की महंगी और केमिकल्स से भरी क्रीम्स पर हजारों रुपये खर्च करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है.

आप अपने घर की रसोई में मौजूद अलसी, देसी घी (या शिया बटर), बादाम का तेल, एलोवेरा जेल और केसर की मदद से 100% शुद्ध और असरदार एंटी-एजिंग कोलेजन नाइट क्रीम बना सकते हैं. रात को सोते समय जब स्किन रिपेयर मोड में होती है, तब यह क्रीम त्वचा की गहराई में जाकर कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाती है, जिससे झुर्रियां गायब होती हैं और चेहरा एकदम टाइट व चमकदार नजर आता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि!

Advertisement

सामग्री:

2 बड़े चम्मच शुद्ध अलसी जेल

2 बड़े चम्मच शुद्ध एलोवेरा जेल 

1 छोटा चम्मच शुद्ध देसी घी या शिया बटर

1 बड़ा चम्मच मीठे बादाम का तेल

1 विटामिन-E कैप्सूल

4-5 केसर के धागे (1 चम्मच गुलाब जल में 10 मिनट भिगोए हुए)

बनाने का तरीका

एक साफ बाउल में 1 चम्मच बादाम का तेल और 1 चम्मच देसी घी/शिया बटर लें. इसमें भीगा हुआ केसरिया गुलाब जल और 1 विटामिन-E कैप्सूल का तेल मिलाएं.

अब इस मिश्रण में 2 बड़े चम्मच एलोवेरा और 2 चम्मच अलसी जेल डालें. एक कांटे या छोटे व्हिस्कर की मदद से 2-3 मिनट तक लगातार फेंटें. धीरे-धीरे यह मिश्रण एक मखमली, हल्की और पीले-गुलाबी रंग की क्रीमी टेक्स्टचर में बदल जाएगा.

तैयार कोलेजन नाइट क्रीम को एक साफ और सूखी कांच की डिब्बी में भर लें. इसे नॉर्मल तापमान पर 15-20 दिनों के लिए आसानी से रखा जा सकता है.

Advertisement

रोज रात को चेहरा साफ पानी से धोने के बाद, मटर के दाने जितनी क्रीम लें. इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर ऊपर की दिशा में 2 मिनट तक मसाज करें और रातभर के लिए छोड़ दें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »