Coconut Burfi: सिर्फ 1 गिलास दूध और ताजे नारियल से बनाएं हलवाई वाली मिल्क कोकोनट बर्फी, व्रत के लिए कर लें स्टोर

Coconut Burfi: अगर आप भी सावन और जन्माष्टमी व्रत के लिए मिठाई बनाना चाहते हैं तो यहां हम आपको नारियल की बर्फी की आसान रेसिपी बता रहे हैं. इसे बनाना आसान है और ये खाने में बहुत टेस्टी लगती है.

Advertisement
घर पर बनाएं बर्फी (Photo: ITG) घर पर बनाएं बर्फी (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST

सावन का महीना शुरू होते ही चारों तरफ शिव भक्ति और व्रत-त्योहारों का माहौल बन जाता है. सावन के सोमवार या अन्य उपवासों के दौरान अक्सर हमें कुछ मीठा और शुद्ध खाने का मन करता है, लेकिन बाजार में मिलने वाली मिठाइयों में मिलावट का डर रहता है. ऐसे में अगर आप घर पर ही शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाई बनाना चाहते हैं तो नारियल की बर्फी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. यह बनाने में जितनी आसान होती है. खाने में उतनी ही नरम और लाजवाब लगती है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको न तो घंटों चाशनी की झंझट में पड़ना पड़ेगा और न ही ज्यादा सामान की जरूरत होगी. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि.

Advertisement

नारियल की बर्फी बनाने की सामग्री 
ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल: 2 कप (या नारियल का बुरादा

मलाई वाला दूध: डेढ़ कप

चीनी या खांड : 1 कप (या स्वादानुसार)

मिल्क पाउडर: आधा कप (मावे जैसा स्वाद देने के लिए)

देसी घी: 2 बड़े चम्मच

हरी इलायची पाउडर: 1 छोटा चम्मच

कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (काजू-बादाम): सजावट के लिए

बनाने की विधि 
सबसे पहले एक भारी तले की कढ़ाई में 1 चम्मच देसी घी गर्म करें.

इसमें कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल (या नारियल का बुरादा) डालें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट के लिए भूनें (ध्यान रखें कि नारियल का रंग बदलना नहीं चाहिए, बस उसका कच्चापन निकलना चाहिए).

अब इस भुने हुए नारियल में फुल क्रीम दूध और मलाई डालें.

मध्यम आंच पर इसे लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक दूध पूरी तरह सूख न जाए और नारियल दूध को अच्छी तरह सोख न ले.

Advertisement

जब दूध सूखने लगे, तब इसमें मिल्क पाउडर और चीनी (या खांड) मिला दें. मिल्क पाउडर डालने से बर्फी में बिल्कुल मावे (खोये) जैसा स्वाद आता है.

मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि वह कढ़ाई के तले से न चिपके.

घी और इलायची मिलाएं:

अब इसमें बचा हुआ 1 चम्मच देसी घी और हरी इलायची पाउडर डाल दें.

मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक वह एक जगह इकट्ठा होने लगे और कढ़ाई छोड़ने लगे (जब यह डो की तरह दिखने लगे, तो समझें मिश्रण तैयार है).

बर्फी सेट करें:

एक थाली या ट्रे में थोड़ा सा घी लगाकर उसे चिकना कर लें.

तैयार नारियल के मिश्रण को इस थाली में डालें और स्पेचुला या हाथ से बराबर फैलाते हुए चिकना कर लें. ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स छिड़ककर हल्के हाथों से दबा दें.

काटें और परोसें:

मिश्रण को 1-2 घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दें. जब यह अच्छी तरह ठंडा हो जाए, तो इसे अपनी पसंद के चौकोर (Square) टुकड़ों में काट लें.

सावन व्रत के लिए आपकी स्वादिष्ट और शुद्ध नारियल की बर्फी तैयार है. इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर कई दिनों तक खा सकते हैं.

खास टिप्स 
आंच का ध्यान रखें: नारियल को पकाते समय गैस की आंच धीमी से मध्यम ही रखें, वरना चीनी जल सकती है और बर्फी का स्वाद कड़वा हो सकता है.

Advertisement

व्रत का खास ध्यान: अगर आप व्रत में मिल्क पाउडर का इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं, तो इसकी जगह सिर्फ मावा (खोया) या मलाई की मात्रा थोड़ी बढ़ा सकती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »