कानपुर के भाजपा कार्यालय में प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी के स्वागत समारोह के दौरान मंच पर बैठने को लेकर दो पदाधिकारियों में विवाद हो गया. कहासुनी के बाद दोनों के बीच मारपीट हुई और कपड़े तक फट गए. कार्यालय से बाहर भेजे जाने के बाद भी झड़प जारी रही, जिसमें एक पदाधिकारी के कान में चोट लगी. मामले को गंभीर मानते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पांच सदस्यीय जांच समिति बनाई है.