Aloo-Matar Sabji: रोज वही दाल खाना छोड़ें, आलू में हरी मटर डालकर बनाएं चटपटी सब्जी, रोटी और पराठे संग लगेगी टेस्टी

Aloo Matar: अगर आप भी रोज-रोज दाल या फिर हरी सब्जियां खाकर थक चुके हैं तो यहां हम आपको आलू मटर की सूखी सब्जी की रेसिपी बता रहे हैं जो बनाने में आसान है और खाने में बहुत ही टेस्टी.

Advertisement
आलू मटर की सब्जी (Photo: ITG) आलू मटर की सब्जी (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:30 PM IST

अगर आप रोज-रोज एक ही जैसी दाल या सुखी सब्जियां खाकर बोर हो चुके हैं और खाने में कुछ नया व चटपटा स्वाद चाहते हैं, तो यह रेसिपी खास आपके लिए है. ताजे हरी मटर और आलू का संयोजन भारतीय रसोई का सदाबहार कॉम्बिनेशन है, लेकिन जब इसे सही मसालों और खास तरीके से पकाया जाए तो इसका जायका बेमिसाल हो जाता है.

Advertisement

यह चटपटी आलू-मटर की सब्जी इतनी स्वादिष्ट बनती है कि इसके आगे सबसे बढ़िया दाल भी फीकी लगने लगेगी. इसकी गाढ़ी और मसालेदार ग्रेवी देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है जिससे भूख अपने आप बढ़ जाती है और लोग 1 की जगह 4 रोटियां गटक जाते हैं!

सामग्री:
उबले या कच्चे आलू: 3-4 (टुकड़ों में कटे हुए)

हरी मटर: 1 कप (ताजा या फ्रोजन)

प्याज: 1 बड़ा (बारीक कटा हुआ)

टमाटर: 2 (प्यूरी या बारीक कटे हुए)

अदरक-लहसुन-हरी मिर्च पेस्ट: 1 बड़ा चम्मच

मसाले: 1/2 चम्मच जीरा, 1 चुटकी हींग, 1/2 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच गरम मसाला, 1/2 चम्मच आमचूर या कसूरी मेथी

तेल और नमक: स्वादानुसार

हरा धनिया: बारीक कटा हुआ

बनाने की सरल विधि:
कुकर या कढ़ाई में 2 चम्मच तेल गरम करें. इसमें जीरा और हींग चटकाएं, फिर कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.

Advertisement

अब अदरक-लहसुन-मिर्च का पेस्ट डालें और 1 मिनट भूनें. इसके बाद टमाटर प्यूरी, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर मसालों से तेल अलग होने तक अच्छे से पकाएं.

तैयार मसाले में कटे हुए आलू और हरी मटर डालकर 2 मिनट के लिए भूनें ताकि मसाले सब्जियों में समा जाएं.

अब इसमें आवश्यकतानुसार 1 से 1.5 कप पानी मिलाएं. अगर कुकर में बना रहे हैं तो 2 सीटी लगाएं या कढ़ाई में ढककर आलू और मटर के गलने तक पकाएं.

गैस बंद करने से पहले गरम मसाला, कसूरी मेथी और बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं. आपकी गरमा-गरम चटपटी आलू-मटर की सब्जी तैयार है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »