How to Store Fashion Jewellery: न उतरेगा रंग, न पड़ेगी काली! नेल पॉलिश की कोटिंग से चमकती रहेगी आपकी जूलरी, शाइन बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

How to Store Fashion Jewellery: अक्सर ऐसा होता है कि हमारी महंगी से महंगी आर्टिफिशियल जूलरी कुछ ही दिन में काली और बेरंग पड़ जाती है जिसके बाद उसे फेंकने के अलावा और कोई रास्ता नहीं होता. ऐसे में यहां हम आपको आर्टिफिशियल जूलरी को सेफ करने के कुछ ट्रिक्स बता रहे हैं.

Advertisement
जूलरी की शाइन रहेगी बरकरार (Photo: ITG) जूलरी की शाइन रहेगी बरकरार (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST

आजकल हर आउटफिट के साथ मैचिंग आर्टिफिशियल या फैशन जूलरी पहनना महिलाओं की पहली पसंद बन चुका है. चाहे ऑक्सिडाइज्ड इयररिंग्स हों, एडी (AD) नेकलेस हो या फिर कुंदन वर्क वाले गहने, ये आपके लुक में तुरंत चार चांद लगा देते हैं. लेकिन आर्टिफिशियल जूलरी के साथ सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि कुछ ही बार पहनने के बाद ये हवा, नमी, पसीने या परफ्यूम के संपर्क में आकर काली पड़ने लगती हैं और अपनी असली चमक खो देती हैं.

Advertisement

कई बार तो हमारी पसंदीदा और महंगी जूलरी भी सही देखभाल न मिलने के कारण खराब हो जाती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ बेहद आसान, स्मार्ट और घरेलू ट्रिक्स को आजमाकर आप अपनी आर्टिफिशियल जूलरी को सालों-साल नया, चमकदार और जंग-मुक्त बनाए रख सकती हैं.

ट्रांसपेरेंट नेल पेंट का मैजिक हैक
नया आर्टिफिशियल गहना इस्तेमाल करने से पहले उस पर पारदर्शी नेल पॉलिश की एक पतली लेयर लगा दें. यह कोट जूलरी के मेटल को हवा और पसीने के सीधे संपर्क में आने से रोकता है जिससे जूलरी कभी काली नहीं पड़ती और उसका पेंट भी नहीं निकलता.

जिपलॉक बैग और बटर पेपर में करें स्टोर
आर्टिफिशियल जूलरी को कभी भी खुले में या वेलवेट/रूई वाले बॉक्स में न रखें, क्योंकि ये नमी सोखते हैं. गहनों को हमेशा एयरटाइट जिपलॉक पाउच में रखें या बटर पेपर/कॉटन के कपड़े में लपेटकर रखें. इससे हवा और मॉइश्चर अंदर नहीं जाएगा.

Advertisement

परफ्यूम, मेकअप और पानी से रखें दूर
हमेशा ध्यान रखें कि 'जूलरी सबसे आखिर में पहनें और सबसे पहले उतारें'. मेकअप, हेयर स्प्रे और परफ्यूम लगाने के कम से कम 10-15 मिनट बाद ही गहने पहनें. परफ्यूम में मौजूद केमिकल्स और एल्कोहल मेटल का रंग तुरंत काला कर देते हैं.

पसीना सुखाकर ही रखें 
इवेंट या पार्टी से आने के तुरंत बाद जूलरी को बॉक्स में बंद करके न रखें. पसीने की वजह से मेटल में जंग लग जाता है. उतारने के बाद जूलरी को किसी सूखे सूती कपड़े या टिश्यू से पोंछ लें और 10 मिनट हवा में सुखाने के बाद ही जिपलॉक बैग में डालें.

चाक या सिलिका जेल का इस्तेमाल
अपने जूलरी बॉक्स के अंदर 1-2 सफेद चाक के टुकड़े या सिलिका जेल के छोटे पैकेट (जो नए बैग्स या जूतों के डिब्बों में मिलते हैं) रख दें. यह जूलरी बॉक्स के अंदर बनने वाली किसी भी तरह की नमी को सोख लेते हैं, जिससे गहने लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »